Mumbai ka Mausam: मुंबई में भारी बारिश, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, इन बसों के रूट बदलें, देखें List

Mumbai Weather Forecast Today:एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। लगातार हो रही बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश के कारण रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हुए हैं और इस कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, हालांकि कुछ जगहों पर आज सुबह से ट्रेनें चलने लगी हैं लेकिन उनकी गति काफी स्लो हैं और वो अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट भी चल रही हैं।

Red Alert in Mumbai

यही नहीं बारिश की वजह से कल शाम को कई फ्लाइट्स का भी मार्ग बदलना पड़ा, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा हुई। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Recommended Video

    मुंबई में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है,जनजीवन हुआ प्रभावित

    मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो भारी बारिश के मद्देनजर घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें और बिना जरूरत बाहर ना निकलें।

    बारिश ने सड़कों पर भी तगड़ा जाम लगा दिया

    बुधवार शाम से हो रही बारिश ने सड़कों पर भी तगड़ा जाम लगा दिया। तो वहीं शहर की बस सेवा, बेस्ट को भीअपने सामान्य मार्गों में महत्वपूर्ण बदलाव करने पड़े हैं।

    जिन बसों के रूट बदले हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...

    • दादर टीटी तिलक रोड रूट नंबर 171, 67, 169, 172 को रुइया जंक्शन से डायवर्ट किया गया
    • दादर टीटी, तिलक रोड एक्सटेंशन रूट नंबर 63, 151, 174,201, 521 को शारदा सिनेमा से डायवर्ट किया गया
    • शेल कॉलोनी रूट नंबर 360, 355 और 357 को चेंबूर नाका से डायवर्ट किया गया
    • कुर्ला नेहरू नगर रूट 501, 369, 362, 361 को एस जी बारवे मार्ग से डायवर्ट किया गया
    • साईनाथ सबवे मलाड रूट नंबर 345, 460 को एस वी रोड से डायवर्ट किया गया
    • गोल मंदिर, भिंडी बाजार रूट नंबर 42 को जे जे रोड से डायवर्ट किया गया
    • शीतल सिनेमा रूट नंबर 320, 365, 326 का संचालन बुधवार रात 9 बजे के बाद बंद कर दिया गया
    • शिवाजी नगर बस स्टेशन रूट नंबर 357, 19, 375, 404, 350 का संचालन स्थगित

    कहां ज्यादा हुई बारिश?

    • मानखुर्द में 276 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि सबसे ज्यादा है।
    • भांडुप में 275 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    • पवई इलाके में 274 मिमी बारिश हुई।
    • वडाला इलाके में 145 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+