Mumbai Rains: मुंबई में रेड अलर्ट, एग्जाम कैंसिल, इंडिगो ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी, 10 बड़े अपडेट
Mumbai Rains: मायानगरी यानी कि मुंबई में बुधवार को भी मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 20 अगस्त के लिए मुंबई, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, बीते 5 दिनों से मुंबई में बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है,जिसने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
बाढ़, ट्रेनों का निलंबन, उड़ानों का मार्ग बदलने से लोग परेशान हैं। मंगलवार शाम को तो भीड़भाड़ वाले स्थान पर मोनोरेल फंस गईं, जिससे हड़कंप मच गया था, इस ट्रेन में करीब 782 लोग सवार थे। अचानक पॉवर कट हो जाने की वजह से ये घटना घटी थी।

मोनोरेल में एयर कंडीशनिंग बंद होने के कारण यात्रियों ने दम घुटने की शिकायत की, जिनमें से कुछ बेहोश भी हो गए थे, हालांकि केवल एक यात्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उसकी हालत स्थिर है।
भारी बारिश से मुंबई बेहाल, आइए जानते हैं अब तक के 10 बड़े अपडेट (Mumbai Rains)
- मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
- मुंबई विश्वविद्यालय ने बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
- IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए 'रेड नाउकास्ट' चेतावनी जारी की है, जिसमें 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश की आशंका जताई गई है।
- मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुधवार सुबह 3 बजे तक बहाल कर दी गईं, जो 15 घंटे से अधिक समय तक निलंबित थीं।
- पीटीआई समाचार एजेंसी ने बताया कि मुंबई में सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, जिनमें स्थानीय ट्रेनें भी शामिल हैं, बुधवार सुबह सामान्य रूप से चलने लगीं।
मध्य रेलवे की सेवाएं 45 मिनट देरी से चल रही हैं (Mumbai Rains)
- पश्चिमी रेलवे की ट्रेनें 35 मिनट तक की देरी से चल रही हैं, जबकि मध्य रेलवे की सेवाएं 45 मिनट देरी से चल रही हैं।
- मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच इंडिगो ने बुधवार को अपने यात्रियों के लिए Travel Advisory जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 'हम चाहते हैं कि आपकी यात्रा यथासंभव परेशानी मुक्त हो, लेकिन प्रकृति की भी अपनी योजनाएँ हैं। मुंबई में फिर से भारी बारिश की आशंका है, जिससे हवाई यातायात में रुकावट आ सकती है और उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।'
स्कूल और कॉलेज बंद वाला दावा झूठा (Mumbai Rains)
- बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने स्पष्ट किया कि एक मैसेज, जिसमें दावा किया गया था कि 'रेड' बारिश अलर्ट चेतावनी के मद्देनजर बुधवार को महानगर में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, फर्जी था। नागरिक निकाय ने 20 अगस्त के लिए कोई स्कूल बंद करने का संदेश जारी नहीं किया है।
हा संदेश खोटा आहे. बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने आपल्या सोशल मीडियावरून अशी कोणतीही माहिती प्रसारित केलेली नाही.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) August 19, 2025
This message is fake. The Brihanmumbai Municipal Corporation has not issued any such information through its official social media platforms.#MyBMCUpdates… pic.twitter.com/hl0FYRouew
Indigo issues travel advisory in view of heavy rains in Mumbai. pic.twitter.com/zsuwLo6Ndm
— ANI (@ANI) August 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications