Delhi Rains: दिल्ली- NCR में जमकर हुई बारिश, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Rains: मंगलवार दोपहर से दिल्ली में भारी बरसात हो रही है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसे एनसीआर क्षेत्रों में अगले एक घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
जबकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले एक घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर देख लें।

इसी बीच, नोएडा सेक्टर-51 के पास यात्रियों को भारी बारिश के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, मालूम हो दिन की शुरुआत में दिल्ली एनसीआर का आसमान धूप से साफ था लेकिन बाद में मौसम ने करवट ली और बरसात होने लगी।
आईएमडी ने पहले ही यहां पर चेतावनी जारी की थी (Delhi Rains)
आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही यहां पर चेतावनी जारी की थी। उसने कहा था कि आज दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम तक बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रविवार 24 अगस्त तक पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बहुत हल्की बारिश की भी संभावना है। जहां बारिश का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में यमुना नदी 'खतरे के निशान' को पार कर गई है और जलस्तर और बढ़ने की आशंका है,।
यमुना 'खतरे के निशान' को पार कर गई (Delhi Rains)
अधिकारियों ने आस-पास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और प्रभावित होने वाले निवासियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
21 अगस्त तक पूरे भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी
केवल दिल्ली ही नहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 अगस्त तक पूरे भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र में तो रेड अलर्ट जारी है
जबकि उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी जमकर मेघ बरसेंगे। महाराष्ट्र में तो रेड अलर्ट जारी है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि 21 अगस्त तक कोंकण और गुजरात सहित पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी इसलिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications