Mumbai Pune Expressway: घाट और घुमावदार रास्तों पर सफर से मिलेगी मुक्ति, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे होगा सेफ!

Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे प्रदेश के सबसे व्यस्त रूट में से एक है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोनावला-खंडाला भी इसी एक्सप्रेसवे से होकर जाते हैं। घाट सेक्शन और खंडाला की घुमावदार सड़कों को बायपास करने वाला 13.3 किलोमीटर लंबा 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना घाट के खतरनाक और घुमावदार रास्तों से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, अब केवल एक डेक सेक्शन की कास्टिंग का काम बचा है। लक्ष्य है कि इस नए लिंक को 1 मई 2026, यानी महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जनता के लिए खोल दिया जाए। अगर तय समयसीमा पर काम पूरा हो जाता है, तो यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Mumbai Pune Expressway

Mumbai Pune Expressway: यात्रियों के समय की होगी बचत

- नए 'मिसिंग लिंक' के शुरू होने से यात्रा का समय 25 से 30 मिनट तक कम हो जाएगा। फिलहाल खंडाला घाट का मौजूदा मार्ग तीखे मोड़ों और ढलानों के कारण दुर्घटना संभावित माना जाता है।

- नया मार्ग आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे ड्राइविंग अधिक सुरक्षित और सुगम होगी।

- लोनावाला और खंडाला टूरिस्ट प्लेस हैं और हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से घूमने के लिए आते हैं।

Mumbai Pune Expressway Update: टोल में तत्काल बढ़ोतरी नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 'मिसिंग लिंक' खुलने के साथ टोल दरों में कोई अचानक बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हालांकि, एक्सप्रेसवे की टोल वसूली अवधि को 2045 तक बढ़ा दिया गया है।

फरवरी 2026 के अनुसार, एक तरफ का मौजूदा टोल इस प्रकार है:

कार/जीप: ₹320

हल्के व्यावसायिक वाहन (LCV): ₹495

भारी वाहन (बस/ट्रक): ₹1,095

Mumbai Pune Expressway: शुरुआत में सिर्फ यात्री वाहन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है कि 'मिसिंग लिंक' को शुरुआती छह महीनों तक केवल निजी यात्री वाहनों (कार और एसयूवी) के लिए खोला जाए। इससे ट्रैफिक पैटर्न को समझने और संचालन को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती है और यह महाराष्ट्र के सबसे व्यस्त रास्तों में से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+