मुंबई पुलिस ने मनोज पाटिल केस में अभिनेता साहिल खान और तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया
मुंबई, 17 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर मनोज पाटिल के आत्महत्या के प्रयास में अभिनेता साहिल खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस ने मनोज पाटिल को कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक्टर मनोज पाटिल का फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Recommended Video

बता दें पूर्व 'मिस्टर इंडिया' मनोज पाटिल ने बुधवार को देर रात आत्महत्या करने की कोशिश की और एक्टर ने इसके लिए एक्टर साहिल खान को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज पाटिल ने अपने सुसाइट नोट में जो लिखा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने एक्टर साहिल खान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद मनोज पाटिल के परिवार वालों ने साहिल खान के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज कराया है। हालांकि इस वक्त मनोज पाटिल अस्पताल में भर्ती हैं।
एक्टर साहिल खान पर मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। उसकी मां और मैनेजर ने कहा है कि इसके चलते पाटिल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पाटिल ने 16 सितंबर की सुबह करीब 12.30 बजे कुछ गोलियां खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले पर आज साहिल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी लोड़ी है।
मनोज पाटिल को परेशान करने का आरोप लगने पर साहिल खान ने चुप्पी तोड़त हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले पर बोलते हुए साहिल खान ने कहा, ''ये मुड्डा मेरा और उनका है ही नहीं। ये मुड्डा उनके और राज फौजदार के बीच में हैं।" उन्होंने खुलासा किया कि राज ने उनसे और जुनैद कालीवाला जैसे कुछ और एथलीटों से संपर्क किया।
प्रेस कांफ्रेंस में राज फौजदार भी मौजूद थे। उन्होंने मनोज पाटिल पर नकली स्टेरॉयड बेचने का आरोप लगाया जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा। जब उसे पता चला कि उसे नकली स्टेरॉयड बेचा गया है, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। "मनोज पाटिल को पैसे के लिए बोला क्योंकि मुझे नकली स्टेरॉयड मिले थे। उन्होने बोला की देंगे। एक दो साल से ये चला रहा है। मैंने 20-25 दिन बात की तो गालियां दी। मेरे पेट में एक साल से समस्या है।" धमकियां भी दी। मेरे पास सारे रिकॉर्डिंग हैं।
मैं पुलिस में शिकायत नहीं करता हूं कि मुझे नकली स्टेरॉयड बेचने के बाद जब मैंने मनोज पाटिल से पैसे मांगे, तो उन्होंने कहा कि वह इसे कुछ समय में वापस कर देंगे, मेरे पास कॉल की सभी रिकॉर्डिंग हैं। मैंने फाइल नहीं की। पुलिस से शिकायत की, क्योंकि मुझे अपना पैसा वापस चाहिए था।"












Click it and Unblock the Notifications