Mumbai News: मीरा रोड-भायंदर मेट्रो लाइन पर आया अपडेट, ठाणे-मुंबई कॉरिडोर के लिए भी गुड न्यूज!
Mumbai News: मुंबई शहर में घर काफी महंगे होते हैं और नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की बड़ी आबादी उपनगरीय इलाके में रहती है। आम तौर पर इन इलाकों से मुंबई सफर करना बेहद मुश्किल होता है और इसमें रोज काफी समय भी बर्बाद होता रहा है। मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि आने वाले समय में शहर और उपनगरों की तस्वीर कनेक्टिविटी के लिहाज से बदल सकती है। साल 2026 तक उपनगरीय इलाकों से मुंबई की सीधे कनेक्टिविटी होगी।
मुंबई में कई नई मेट्रो लाइनों और विस्तार परियोजनाओं के शुरू होने की उम्मीद है। मीरा-भायंदर, ठाणे और आसपास के इलाकों के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं का मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना, ट्रैफिक जाम कम करना और लोगों का सफर तेज व सुविधाजनक बनाना है।

Mumbai News: मुंबई मेट्रो लाइन-9 का विस्तार
- मुंबई मेट्रो लाइन-9 को दहिसर ईस्ट से बढ़ाकर मीरा भायंदर के काशीगांव तक ले जाया जा रहा है। इस परियोजना का पहला चरण करीब 4.5 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें चार स्टेशन शामिल हैं।
- इसके पूरा होने के बाद मीरा भायंदर के यात्रियों को मेट्रो लाइन-7 और लाइन-2ए से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, डीएन नगर और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी।
- इसके अलावा लाइन-1 और लाइन-3 से इंटरचेंज की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। इस लाइन पर सेफ्टी चेक शुरू हो चुके हैं और कुछ हिस्सों के जल्द खुलने की संभावना है।
Thane Mumbai Corridor भी जल्द होगा तैयार
ठाणे और मुंबई को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-4 और 4ए भी इस विस्तार का अहम हिस्सा हैं। इसे ठाणे-मुंबई कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है। इन लाइनों के तहत कैडबरी जंक्शन से गाइमुख तक 10.5 किलोमीटर लंबा सेक्शन और 2.7 किलोमीटर का अतिरिक्त विस्तार शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के कुछ हिस्से अगले साल से चालू हो सकते हैं। भविष्य में यह कॉरिडोर विक्रोली के गांधी नगर तक विस्तारित होगा और इसके 2027 तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है। इन सभी मेट्रो प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से मीरा भायंदर और ठाणे जैसे तेजी से बढ़ते इलाकों को सीधे मुंबई के मुख्य हिस्सों से जोड़ा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications