Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कब होगा पूरी तरह ऑपरेशनल? जान लें अपने हर सवाल का जवाब

Mumbai News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। अब खुद केंद्रीय मंत्री ने इसे लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तेजी से पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने हाल ही में सूरत में इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया है। इस दौरान गडकरी ने गुजरात से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे सेक्शन की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि प्रोजेक्ट की सभी अड़चनें दूर की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है और इसे तय समय में पूरा करना हमारा लक्ष्य है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है। देश के दो महानगरों को जोड़ने वाली यह सड़क यात्रियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक साबित होगी।

Mumbai News

Delhi Mumbai Expressway: 8-लेन पर सफर होगा शानदार

- यह एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा, जिसके बन जाने के बाद दिल्ली से मुंबई की दूरी तय करने में लगने वाला समय 24 घंटे से घटकर सिर्फ 12 घंटे रह जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: सिक्‍योरिटी गार्ड के अकाउंट से हुआ ₹2.2 करोड़ का लेन-देन, IT के नोटिस पर हुआ बड़ा खुलासा

- सुरक्षा, स्मूथ ड्राइव और बिना रुकावट वाली यात्रा इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस है। लागत को नियंत्रित रखने के लिए दुनिया की नवीनतम तकनीक का उपयोग हो रहा है।

- गडकरी ने यह भी कहा कि इसके चालू होने पर पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। लोगों की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बड़े पैमाने पर पौधारोपण की योजना भी बनाई गई है।

Mumbai News: मुंबई को बनाया जा रहा देश और वैश्विक कनेक्टिविटी का गढ़

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश और राजस्थान को भी जोड़ देगा। इससे दोनों राज्यों को देश की राजधानी दिल्ली और वित्तीय राजधानी मुंबई से सीधा और तेज संपर्क मिल पाएगा। आगे चलकर इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों को भी शामिल किए जाने की योजना है। मुंबई देश की वाणिज्यिक राजधानी है और केंद्र सरकार की योजना इसे देश के हर कोने से हवा-सड़क और रेलमार्ग से तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, मुंबई को वैश्विक कनेक्टिविटी हब भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Water Cut: मुंबईकर जमा कर रख लें जरूरत का पानी, BMC ने इन इलाकों के लिए जारी किया है वाटर कट का अलर्ट

वडोदरा-मुंबई सेक्शन अंतिम चरण में

1,359 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का अहम हिस्सा वडोदरा से मुंबई तक का 379 किलोमीटर का लिंक अंतिम चरण में है। 2026 में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। यह लिंक विरार के रास्ते पूरे प्रोजेक्ट को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुं‍बईकर्स हो जाएं अलर्ट, इन प्रमुख लाइनों पर रहेगा मेगाब्लॉक,देखें प्रभावित ट्रेन लिस्‍ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+