Mumbai Water Cut: मुंबई के इन इलाकों में हाहाकार, दो दिनों तक रहेगी पानी की भारी किल्लत
Mumbai Water Cut: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबईवासियों के लिए पानी सप्लाई बाधित रहने का अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 दिसंबर को शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रहेगी। बीएमसी ने बताया कि घाटकोपर ईस्ट के छेदा नगर जंक्शन पर स्थित अमर महल अंडरग्राउंड टनल शाफ्ट (1 और 2) के पास काम चल रहा है। 3,000 एमएम मेन पानी की पाइपलाइन से 2,500 एमएम पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा।
इसे लेकर जरूरी टेक्निकल और मेंटनेंस कार्य निर्धारित किया गया है। इस वजह से दो दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 30 घंटे के शटडाउन को देखते हुए मुंबईकरों से आग्रह किया गया है कि अपने इलाके में बीएमसी के निर्देश देख लें। जिन इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी, वहां पहले से ही जरूरत का पानी जमा कर लें।

Mumbai Water Cut: 30 घंटे का शटडाउन रहेगा
- बीएमसी के अनुसार यह कार्य 1 दिसंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 दिसंबर शाम 4 बजे तक चलेगा।
- कुल मिलाकर 30 घंटे तक पानी की सप्लाई में व्यवधान रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में लो प्रेशर रहेगा, जबकि कुछ जगह सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
- नगर निगम ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर करके रखें, ताकि असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: धुंध और धूल से घिरी मुंबई, बढ़ा मायानगरी में प्रदूषण, कितना है आज एयर क्वालिटी इंडेक्स?
पुरानी पाइपलाइन के साथ जोड़ी जाएगी नई पाइपलाइन
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन को नए कनेक्शन के साथ जोड़ना बहुत जरूरी है। इसके बाद शहर की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पानी आपूर्ति प्रणाली को मजबूती मिलेगी। बीएमसी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा अस्थाई है। यह काम पूरा होने के बाद मुंबई की जल व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।
Mumbai के इन इलाकों के लिए अलर्ट
बीएमसी ने प्रभावित इलाकों की सूची भी जारी की है, ताकि लोग समय रहते तैयारी कर सकें। प्रभावित इलाके हैं: 'A' वॉर्ड - बीएचआर वॉटर रिजरवॉयर एरिया के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल, पी. डी'मेलो रोड, रामगढ़ स्लम, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नेवल डॉकयार्ड, जीपीओ जंक्शन से रीगल सिनेमा जंक्शन तक का इलाका और शहीद भगत सिंह रोड के आसपास का क्षेत्र।
1 दिसंबर: कम प्रेशर के साथ पानी मिलेगा।
2 दिसंबर: सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
BMC की वेबसाइट पर नोटिस जारी
इसके अलावा, कई अन्य वार्डों और इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। इसकी विस्तृत लिस्ट बीएमसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस के माध्यम से साझा की है। बीएमसी का कहना है कि पाइपलाइन जोड़ने और मरम्मत का यह कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति और बेहतर होगी। नागरिकों से अपील है कि वे पानी का समझदारी से उपयोग करें और अलर्ट अवधि के दौरान स्टोरेज की व्यवस्था कर लें।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: IIT Bombay का जल्द बदल जाएगा नाम, सीएम फडणवीस ने बताया नया नाम तो मच गया बवाल
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications