Mumbai News: 300 मीटर लंबी सुरंग का काम हुआ पूरा, इस रास्ते पर सरपट दौड़ेगी अब ट्रेन

Mumbai News: कर्जत-पनवेल रूट पर लंबे समय से लोकल ट्रेन सेवा का इंतजार किया जा रहा है। अब इस इलाके के लोगों के लिए गुड न्यूज आई है। इस रूट पर सबअर्बन लोकल ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होगी। कर्जत और पनवेल को सीधे जोड़ने के लिए पहाड़ों को काटकर बनाई गई नई रेलवे टनल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।

कर्जत तालुका के किरावली और वांजले गांव के बीच बनी यह नई टनल करीब 300 मीटर लंबी है। लंबे समय से इस हिस्से पर काम चल रहा था, लेकिन अब सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है।

Mumbai News Karjat Panvel Railway

Karjat Panvel Railway Project: रेलवे ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

- मुंबई से सटे पनवेल और कर्जत के बीच पहाड़ हैं। पहाड़ों को काटकर 300 मीटर लंबी सुरंग बनाने का यह काम तकनीकी तौर पर बहुत चुनौतीपूर्ण था। रेलवे ने इसे पूरा कर कमाल कर दिया है।

- साल 2005 में बनी हलीवली टनल अब जर्जर हो चुकी थी। टनल के भीतर पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे ट्रेन संचालन असुरक्षित माना जा रहा था।

- यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने पनवेल से कर्जत के बीच एक नए और अधिक सुरक्षित रेलवे रूट के निर्माण का फैसला लिया।

- अभी पनवेल से चौक तक पुराने रेलवे मार्ग का उपयोग किया जा रहा है, जबकि चौक से कर्जत तक पूरी तरह नया ट्रैक तैयार किया गया है।

कर्जत पनवेल टनल (Karjat Panvel Tunnel) की खासियत जानें

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस टनल का डिजाइन तैयार किया गया है। इसमें डबल लाइन बिछाने के लिए काफी जगह रखी गई है। आने वाले समय में ट्रैफिक बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। टनल का एक सिरा किरावली गांव और दूसरा सिरा वांजले गांव की ओर खुलता है। कर्जत-कल्याण स्टेट हाईवे से जुड़ने वाला फ्लाईओवर पहले से ही तैयार है। अब टनल बनने के साथ रेलवे लाइन अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। इस रेलवे टनल के कारण सड़क यातायात में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। टनल का स्ट्रक्चरल काम और ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Mumbai News: यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अब तक कर्जत से नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को ठाणे होकर भीड़भाड़ भरा सफर करना पड़ता था। भारी भीड़ के साथ ही इस रूट से जाने में यात्रियों को समय भी काफी ज्यादा लगता है। नई कर्जत-पनवेल रेलवे लाइन शुरू होने के बाद यात्रा ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। यह रूट कर्जत, पनवेल और आसपास के इलाकों के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद बनकर सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+