Mumbai News: मुंबई में गैस लीक से खार कोलीवाड़ा इलाके की बेकरी में लगी आग, 2 बच्चों समेत 6 लोग झुलसे
Mumbai Fire News: महाराष्ट्र के मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक घर में गैस लीक की वजह से आग लग गई। जिसमें 6 लोग झुलस गए हैं।

मुंबई के खार कोलीवाड़ा इलाके में सोमवार,15 मई को सुबह 8.45 बजे आग लग गई। जिसमें 2 बच्चों समेत छह लोगों के घायल होने की सूचना है। आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 19 मिनट पर आग बुझाई गई।
प्रारंभिक जानकारी में कहा गया है कि आग गैस रिसाव (गैस लीक) के कारण लगी। गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। घायलों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल भेजा गया है। छह घायल आईसीयू में एडमिट हैं।
बीएमसी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक घर में आग लगने से छह लोग झुलस गए। आग गैस रिसाव के कारण लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।
छह घायल व्यक्तियों की पहचान सखुबाई जायसवाल (65) के रूप में की गई, जो 45% जली हुई थी, प्रियंका जायसवाल (26) 51% झुलसी, निकिता मंडलिक (26) 45% झुलसी, सुनील जायसवाल (29) 50% झुलसे, यशा चव्हाण (07) 40 फीसदी और प्रथम जायसवाल (06) 45 फीसदी झुलसे थे। इन सभी को आईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications