Mumbai Mtero Recruitment 2026: मुंबई मेट्रो में निकली बंपर भर्तियां, सैलरी ₹2.80 लाख तक
Mumbai Metro Recruitment 2026: मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) अब युवाओं और अनुभवी लोगों को नौकरी का बेहतरीन मौका दे रहा है। विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और डिप्टी टाउन प्लानर जैसे अहम पदों के लिए वैकेंसी आई है। सफल अभ्यर्थियों का चयन डेपुटेशन और कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवारों को ₹35,000 से लेकर ₹2.80 लाख प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। मेट्रो सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर होगा। इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य रखा गया है। आवेदन की संभावित अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है। विस्तृत जानकारी MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Mumbai Mtero Recruitment 2026: इन पदों पर निकली है वैकेंसी
मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने एक्वा लाइन-3 के विस्तार और संचालन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां डेपुटेशन और कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी। मेट्रो प्रोजेक्ट में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
Mumbai Mtero Recruitment: किन पदों पर होगी भर्ती?
जनरल मैनेजर (GM)- 02 (पद) सैलरी: ₹1,20,000 - ₹2,80,000
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) 04 (पद) सैलरी: ₹70,000 - ₹2,00,000
जूनियर इंजीनियर (JE) पद (15+) सैलरी: ₹35,280 - ₹67,920
डिप्टी टाउन प्लानर - 01 (पद) सैलरी: ₹60,000 - ₹1,80,000
योग्यता और अनुभव
Mumbai Mtero Recruitment: पद के लिए योग्यता
GM/AGM पदों के लिए क्या है शर्तें?
संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (Civil/Electrical) में डिग्री अनिवार्य है। साथ ही मेट्रो रेल या बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 12 से 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए क्या है शर्तें?
संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री के साथ 2-3 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है।
डिप्टी टाउन प्लानर के पद के लिए क्या है शर्तें?
शहरी नियोजन से जुड़ी डिग्री और संबंधित क्षेत्र में अनुभव आवश्यक होगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और दस्तावेजों की जांच के बाद होगी। डेपुटेशन पर आवेदन करने वालों को अपने मूल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देना अनिवार्य होगा।
Mumbai Metro में नौकरी के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
मुंबई मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन सिर्फ MMRCL Recruitment Portal के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म के साथ अनुभव प्रमाण पत्र, डिग्री और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
Mumbai Metro में नौकरी के लिए आवेदन के लिए लास्ट डेट क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (संभावित) रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट जानकारी के लिए लगातार वेबसाइट और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर रखें।
Mumbai Metro Jobs: उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान
- यह भर्ती मुख्य रूप से मुंबई मेट्रो के परिचालन और विस्तार कार्यों के लिए की जा रही है।
- आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
- विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन PDF, MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर उपलब्ध है।
- मुंबई मेट्रो के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।












Click it and Unblock the Notifications