Mumbai Metro News Update: 374 किमी तक होगा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, दूसरे शहरों तक होगी कनेक्टिविटी
Mumbai Metro News Update: महाराष्ट्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को नई रफ्तार देने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुंबई से सटे उपनगरीय इलाकों को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए मेट्रो नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा। मुंबई शहर के दूर-दराज के हिस्सों को उपनगरीय इलाकों तक मेट्रो कनेक्टिविटी होगी। इससे सड़क मार्ग और लोकल ट्रेन पर दबाव कम होगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी विस्तार के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार मेट्रो को सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रखने वाली है। दूसरे शहरों को भी इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने शीतकालीन सत्र में सदन में कहा कि सरकार का फोकस परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ बेहतर सार्वजनिक सेवाएं देने की है।

Mumbai Metro News Update: 374 किमी का होगा नेटवर्क
- मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई मेट्रो नेटवर्क कुल 374 किमी का होगा और इससे शहर के हर इलाके की कनेक्टविटी संभव होगी।
- फिलहाल मुंबई में 91 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क संचालित हो रहा है, जिससे रोजाना करीब 9.5 लाख यात्री सफर कर रहे हैं।
- विधानसभा में दी जानकारी के मुताबिक, अगले दो वर्षों में मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाकर 132 किलोमीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 151 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइनों की योजना है।
- इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद मुंबई मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 374 किलोमीटर हो जाएगी।
Mumbai Metro News: हर साल 50 किमी मेट्रो लाइन बनाने का लक्ष्य
सीएण फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हर साल कम से कम 50 किलोमीटर नई मेट्रो लाइन शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। मुंबई के अलावा पुणे में 33 किलोमीटर और नागपुर में 40 किलोमीटर मेट्रो सेवाएं पहले से चालू हैं। मेट्रो से इन शहरों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले 5 सालों में प्रदेश के दूसरे शहरों तक मेट्रो नेटवर्क पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।
MMR में सड़क, टनल और कोस्टल रोड पर जोर
बता दें कि मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में चल रही और प्रस्तावित कई बड़ी परियोजनाओं पहले से ही चल रही हैं। इनमें मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के समानांतर एक नया एक्सप्रेसवे, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड टनल और वर्सोवा से उत्तन और विरार तक कोस्टल रोड का विस्तार शामिल है। इसके अलावा, ठाणे-बोरीवली टनल, गोरेगांव-मुलुंड टनल, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पनवेल कोस्टल रोड, अटल सेतु से जुड़ा इंटरचेंज, पुणे रिंग रोड और लंबे समय से अटके मिसिंग लिंक रोड प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications