Mumbai Metro News: मेट्रो लाइन 9 का इंतजार खत्म, डायमंड गार्डन से मंडाले तक इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन
Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने दिसंबर के अंत तक मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B के कुछ हिस्सों को शुरू करने के लिए सारी औपचारिकता पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इसी महीने इन रूट के सीमित स्टेशन तक परिचालन शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर तक इन दोनों मेट्रो लाइनों के चुनिंदा सेक्शन आम यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
मेट्रो लाइन 9, मौजूदा मेट्रो लाइन 7 का विस्तार है, जिसकी कुल लंबाई करीब 13.58 किलोमीटर है। इस मेट्रो रूट के पूरा होने पर दहिसर और तेजी से विकसित हो रहे मीरा-भायंदर क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Mumbai Metro News Update: डायमंड गार्डन से मंडाले के बीच सेवा होगी शुरू
- पहले चरण में दहिसर से काशीगांव तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोग सड़क परिवहन पर निर्भर हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति बनी रहती है।
- मेट्रो लाइन 9 के शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। सड़क यातायात पर निर्भरता कम होगी।
- मेट्रो लाइन 2B भी अपने पहले चरण में यात्रियों के लिए खुलने जा रही है। यह लाइन अंधेरी पश्चिम के डीएन नगर से लेकर मानखुर्द के मंडाले तक जाती है।
- फिलहाल इसके 5.3 किलोमीटर लंबे हिस्से, डायमंड गार्डन से मंडाले के बीच मेट्रो संचालन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन 2B का ठेका मिला इस दिग्गज कंपनी को, बिडिंग रेट जान दिमाग चकरा जाएगा
Mumbai Metro News: प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर के बिना होगी संचालित
- इस सेक्शन पर ट्रायल रन पहले से ही चल रहे हैं और अधिकारियों का कहना है कि परियोजना तय समयसीमा के भीतर पूरी हो जाएगी।
- मेट्रो लाइन 9 की एक खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) के बिना संचालित होगी। मेट्रो लाइन 1 के बाद यह पहली मेट्रो लाइन होगी, जिसमें PSD नहीं लगाए गए हैं।
- इसके उलट, हाल के वर्षों में शुरू हुई मेट्रो लाइन 2A, लाइन 7 और अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, मुंबईकरों के सस्ते घर का सपना अब होगा पूरा
Mumbai Metro News Update: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
इन दोनों नई मेट्रो लाइनों के आंशिक रूप से शुरू होने से पश्चिमी उपनगरों और पूर्वी इलाकों के बीच यात्रा आसान होगी। ऑफिस जाने वाले यात्रियों, छात्रों और रोजमर्रा के सफर करने वालों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में पूरे रूट के चालू होने के बाद मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर खुल गए दो नए स्टेशन, शुरू हुई 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेन, देखें टाइमटेबल












Click it and Unblock the Notifications