Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर खुल गए दो नए स्टेशन, शुरू हुई 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेन, देखें टाइमटेबल
Mumbai local train: 15 दिसंबर 2025 से नवी मुंबई के बेलापुर-नेरुल-उरण रूट पर तरघर और गव्हाण समेत दो नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन खुल गए हैं। पाँच अतिरिक्त लोकल ट्रेनों के साथ, इस मार्ग पर दैनिक सेवाओं की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी, जिससे व्यस्त समय में ट्रेनों के फेरे बढ़ जाएंगे
आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निकटतम तरघर स्टेशन, एयरपोर्ट यात्रियों के लिए भारी सुविधा प्रदान करेगा। वहीं, गव्हाण स्टेशन स्थानीय निवासियों की पहुँच और रेल कवरेज बढ़ाएगा, जिससे भीड़ कम होगी और दैनिक यात्रियों की यात्रा तेज़ व सुगम बनेगी। ये बदलाव क्षेत्र की बढ़ती आबादी के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने पुष्टि की, "मध्य रेलवे ने सोमवार से बेलापुर/नेरुल-उरण कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनों की पाँच अतिरिक्त जोड़ी शुरू की हैं। इसके साथ उरण लाइन पर डेली ट्रेन सर्विस की कुल बढ़कर 50 हो गई है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में काफी आसानी होगी।"
दो नए स्टेशन खुलने से बढ़ी कनेक्टिविटी
डॉ. नीला ने आगे बताया, "साथ ही, तरघर और गव्हाण - दो नए उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को भी चालू कर दिया गया है, जिससे तेज़ी से विकसित हो रहे उरण बेल्ट में अंतिम-मील कनेक्टिविटी और मज़बूत होगी।" यह विस्तार विशेषकर आगामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देखते हुए अहम है।
रेलवे ने पूरा किया अपना वादा
रेलवे ने इस विकास की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था, "एक वादा पूरा हुआ। कल से बेलापुर/नेरुल-उरण खंड के बीच 5 अतिरिक्त जोड़ी ट्रेनें चलेंगी और उरण लाइनों पर 2 नए स्टेशन तारघर और गवन चालू किए जाएंगे। तारघर - आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है, जो यात्रियों के लिए सहूलियत करेंगे रेलवे इस नए कनेक्टिविटी विकल्पों के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करेगी।
क्या होगा अतिरिक्त ट्रेनों का टाइमटेबल?
यात्रियों की सुविधा हेतु सेवा समय भी बढ़ाया गया है। अब उरण से पहली ट्रेन सुबह 5:35 बजे और अंतिम रात 10:05 बजे चलेगी। बेलापुर से सेवाएँ सुबह 5:45 बजे से रात 10:15 बजे तक, जबकि नेरुल से सुबह 6:05 बजे से रात 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगी।












Click it and Unblock the Notifications