Mumbai Metro: मेट्रो लाइन 3 की कनेक्टिविटी होगी अब और बेहतर, Cityflo शुरू करेगा फीडर बस सेवा

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के लाइन 3 (Aqua Line) यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। मेट्रो के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फीडर बस सेवाओं की लंबे समय से मांग हो रही थी। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने इस दिशा में अहम पहल की है। मेट्रो प्रशासन सिटीफ्लो के साथ साझेदारी कर फीडर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को पहले और आखिरी गंतव्य तक पहुंचने की समस्या से राहत देना है।

फीडर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों के लिए मेट्रो स्टेशन से उनकी अंतिम मंजिल तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान होगा। नई फीडर बस सेवा के तहत, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को पिक-अप और ड्रॉप सुविधा दी जाएगी। लंबे समय से इसके लिए मांग हो रही थी, क्योंकि कई बार मेट्रो तक पहुंचने के लिए कैब और ऑटो से भारी किराया चुकाना होता है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro की फीडर बस सेवा बनेगी बड़ी सुविधा

⦁ यह सेवा सस्ती और सुविधाजनक होगी ताकि और अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। सिटीफ्लो कंपनी की बसें मेट्रो स्टेशनों के मुख्य एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स तक के लिए चलेंगी। इससे स्टेशनों पर भीड़ भी कम होगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन पर नहीं बनेगा बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट रद्द, जानें क्यों हो रहा था विरोध

⦁ एमएमआरसी (MMRC) ने कहा है कि यह योजना मेट्रो लाइन 3 की कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रियों के लिए अनुभव को सहज बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

⦁ फीडर बस सेवा से न केवल मेट्रो यात्रियों की यात्रा आसान होगी, बल्कि ट्रैफिक कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

Feeder Bus Service से ट्रैफिक का दबाव होगा कम

मुंबई मेट्रो प्रशासन ने बताया कि फीडर बस सेवा की शुरुआत से मेट्रो की उपयोगिता का और विस्तार होगा। यात्रियों को अब स्टेशन से पिक और ड्रॉप मिलेगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी। इस सेवा से सीमित दूरी की यात्राओं में निजी वाहनों का उपयोग कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक नियंत्रित हो सकेगा। मेट्रो प्रशासन और सिटीफ्लो की कोशिश है कि फीडर बसों की संख्या समय के अनुसार बढ़ाई जाएगी, ताकि मांग के अनुसार सेवा उपलब्ध रहे। यात्रियों को बसों का समय और रूट मोबाइल ऐप और स्टेशनों पर सूचना बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो में अब साइकिल लेकर जा सकेंगे यात्री, आखिर प्रशासन ने क्यों दी ऐसी छूट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+