Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro: लाइन 7A की सुरंग का काम पूरा, 2 घंटे के सफर में अब लगेंगे सिर्फ 40 मिनट

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो नेटवर्क विस्तार में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। लाइन 7A प्रोजेक्ट के तहत बामनवाड़ी टनल में बोरिंग मशीन 'दिशा' का काम पूरा हो गया है। इस सफलता के साथ ही अंधेरी (पूर्व) से लेकर सीएसएमआईए (छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) तक का भूमिगत सुरंग का काम पूरा हो गया है। अब एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों के पास एक वैकल्पिक परिवहन सुविधा भी होगी।

मुंबई मेट्रो की लाइन 7A मेट्रो 7 (दहिसर ईस्ट से अंधेरी ईस्ट) को सीधे हवाई अड्डे से जोड़ेगा। शहर की सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम की वजह से काफी दिक्कत होती है। एयरपोर्ट लाइन मेट्रो और टनल की सुविधा से अब घंटों का सफर कुछ मिनट में पूरा हो सकेगा।

Mumbai Metro

Mumbai Metro से मिलेगी जानलेवा जाम से मुक्ति

⦁ इस सुरंग की लंबाई 1.647 किलोमीटर है और निर्माण के दौरान इसे कई तकनीकी चुनौतियों से गुजरना पड़ा था। इसमें मौजूद मेट्रो टनल्स के नीचे से खुदाई, सेवर लाइनों के पास से मार्ग निकालना और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा का ध्यान रखना इंजीनियरों की टीम के लिए बड़ी चुनौती थी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro Line 3 का यह स्टेशन बना इंटरचेंज हब, मेट्रो बदलने के अलावा यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

⦁ मेट्रो इंजीनियरों ने इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया है और यह शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत बनने वाला है।

⦁ इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रियों को मीरा-भायंदर, दहिसर और अंधेरी से एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाला समय लगभग 60 मिनट तक घट जाएगा। आम तौर पर अंधेरी से एयरपोर्ट पहुंचने में पीक आवर्स में लगभग दो घंटे लगते हैं, लेकिन अब यह सफर 40 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।

Mumbai के लोगों के लिए यह टनल है महत्वपूर्ण

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के अधिकारियों ने बताया कि यह टनल मेट्रो की कुशलता और दक्षता का प्रमाण है। यह प्रोजेक्ट मुंबई के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में बड़ा और दूरगामी बदलाव लाने वाला साबित होगा। लाइन 7A के तहत दो प्रमुख स्टेशन बनाए जा रहे हैं एक एयरपोर्ट कॉलोनी में (एलिवेटेड स्टेशन) और दूसरा सीधे सीएसएमआईए टर्मिनल के नीचे अंडरग्राउंड स्टेशन होगा।

मुंबई मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह लाइन 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी। इसके बाद मुंबई का उत्तरी हिस्सा मिरा-भायंदर, दहिसर और अंधेरी सीधे एयरपोर्ट से जुड़ेगा। आम लोगों को अब ट्रैफिक में घंटों फंसने से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के लिए ये साल रहा बेहद खास, चार नई लाइनों ने बदली शहर की कनेक्टिविटी की तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+