Mumbai Metro: मुंबई-ठाणे मेट्रो समेत इन 9 रूट्स को मिलेगी सुपरस्पीड, सरकार ने दूर की सबसे बड़ी मुश्किल
Mumbai Metro: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और ठाणे के बीच चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को 500 करोड़ रुपये का बिना ब्याज वाला लोन मंजूर किया है। इस फंडिंग के बाद उम्मीद है कि कई लंबित मेट्रो लाइनों का काम तेजी से पूरा होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मुंबई और ठाणे मेट्रो लाइन भी है।
शहरवासी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं, क्योंकि इससे उपनगरीय इलाके तक कनेक्टिविटी पहुंचेगी। इससे उपनगरीय इलाके से सेंट्रल मुंबई आने वाले यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। लोकल के साथ एक और सार्वजनिक परिवहन विकल्प बनेगा।

Mumbai Metro के निर्माण को मिलेगी रफ्तार
यह राशि शहरी विकास विभाग द्वारा दहिसर, मीरा रोड, ठाणे और कल्याण सहित कई रूट्स के लिए मंजूर की गई है। सरकार ने यह लोन सेंट्रल टैक्स के 50% हिस्से, लोकर टैक्स और लैंड कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए मंजूर किया है। इन रूट्स को पूरा करने के लिए धन आवंटन का संकट अब दूर हो गया है। माना जा रहा है कि इसके बाद प्रोजेक्ट्स को तेजी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Air Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर, GRAP-4 के गाइडलाइन में क्या बंद-क्या खुला
Mumbai Metro के इन रूट्स को मिला फंड
एमएमआरडीए को दिए गए 500 करोड़ में से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को इस तरह फंड जारी किया गया है:
Mumbai Metro: लाइन 5 (ठाणे-भिवंडी-कल्याण)
- मंजूर राशि: ₹52.38 करोड़
- यह रूट ठाणे और भिवंडी के यात्रियों के लिए काफी बड़ा बदलाव लाएगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई और ठाणे में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? पहले स्टेज का काम पूरा, अब इतने दिनों का इंतजार बचा!
मुंबई मेट्रो लाइन 6 (स्वामी समर्थ नगर-जोगेश्वरी-विक्रोली)
- फंड: ₹32.95 करोड़
मुंबई मेट्रो लाइन 2A (दहिसर ईस्ट-डीएन नगर)
- फंड: ₹28.89 करोड़
- मुंबई मेट्रो लाइन 2B (डीएन नगर-मांडले)
- राशि: ₹112.80 करोड़
मेट्रो लाइन 4 और 4A (वडाला-घाटकोपर-मुलुंड)
- फंड: ₹98.72 करोड़
मेट्रो लाइन 7 (अंधेरी ईस्ट-दहिसर ईस्ट)
- राशि: ₹49.63 करोड़
मेट्रो लाइन 9 (दहिसर-मीरा रोड) और 7A (अंधेरी-CSMIA)
- कुल फंड: ₹66.71 करोड़
यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, बढ़ते प्रदूषण से बढ़ी चिंता, कितना है आज AQI?
गायमुख-शिवाजी चौक, मीरा रोड प्रोजेक्ट
- फंड: ₹86.14 करोड़
मेट्रो लाइन 12 (कल्याण-तलोजा)
- राशि: ₹1.08 करोड़
Mumbai की कनेक्टिविटी को विस्तार देने पर जोर
इन सभी फंड्स को लेकर राज्य सरकार ने आधिकारिक जीआर जारी कर दिया है। इससे मुंबई और ठाणे के मेट्रो नेटवर्क को आने वाले महीनों में गति मिलने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है कि मुंबई शहर को एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक ही नहीं बल्कि उपनगरीय इलाकों से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिले। इससे शहर के निवासियों समेत पर्यटकों और दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications