Mumbai News: मुंबई और ठाणे में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? पहले स्टेज का काम पूरा, अब इतने दिनों का इंतजार बचा!
Mumbai News: मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन का इंतजार पूरे देश को है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मुंबई से लोगों का बुलेट ट्रेन में चढ़ने का सपना अब जल्द पूरा हो सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा है कि बुलेट ट्रेन में सफर करते हुए लोगों को शानदार अनुभव मिलेगा।
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। यह महाराष्ट्र, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेग। इस कॉरिडोर को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा, स्ट्रक्चर तैयार करने का काम भी चल रहा है।

Mumbai News: सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर काम शुरू
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सूरत और बिलिमोरा के बीच 47 किलोमीटर लंबे रूट पर निर्माण काम लगभग पूरा हो चुका है। इस सेक्शन में सभी सिविल स्ट्रक्चर तैयार हो चुके हैं और ट्रैक-बेड भी बिछा दिया गया है।
- इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर विकसित हो रही इस हाई स्पीड रेल में 465 किलोमीटर हिस्सा (करीब 85%) एलिवेटेड ब्रिज पर बनाया जा रहा है। इससे सुरक्षा और स्पीड दोनों का स्तर बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, बढ़ते प्रदूषण से बढ़ी चिंता, कितना है आज AQI?
- अब तक 326 किलोमीटर एलिवेटेड ब्रिज का काम पूरा किया जा चुका है और नदी पर पुल बनाने के 25 में से 17 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
- रेल मंत्रालय ने बताया है कि सूरत-बिलिमोरा सेक्शन 2027 तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहली सर्विस सूरत से वापी के बीच लगभग 100 किलोमीटर के रूट पर चलेगी।
Mumbai To Thane तक कब पहुंचेगी बुलेट ट्रेन?
अश्विनी वैष्णव पहले ही बता चुके हैं कि पूरा प्रोजेक्ट दिसंबर 2029 तक तैयार हो जाएगा। उनके अनुसार, बुलेट ट्रेन सेवा 2028 तक ठाणे और 2029 तक मुंबई पहुंच जाएगी। पूरे कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती होंगे। बुलेट ट्रेन सेवा पहले ठाणे तक पहुंचेगी और फिर मुंबई। हालांकि, शहरवासियों के बीच अभी से इस प्रोजेक्ट को लेकर भारी उत्साह है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: नए साल पर इस रूट पर शुरू हो रही 15 कोच वाली लोकल ट्रेनें, बढ़ेगी लोकल ट्रेन की फेरियां












Click it and Unblock the Notifications