Mumbai AQI Today: मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, बढ़ते प्रदूषण से बढ़ी चिंता, कितना है आज AQI?
Mumbai AQI Today: मुंबई में नवंबर के अंतिम दिनों में ठंड बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता अचानक गिरने लगी है। सुबह के समय शहर की सड़कों पर हल्की धुंध और तेज़ प्रदूषण का मिश्रण दिखाई दे रहा है। कई जगह लोग मास्क पहनकर सफर कर रहे हैं, तो कुछ इलाकों में सुबह की सैर करने वालों ने भी बढ़ते प्रदूषण से दूरी बना ली है। शहर की बदलती हवा ने साफ संकेत दे दिए हैं-मुंबई अब सिर्फ ट्रैफिक और भीड़ से नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण से भी जूझ रही है।
मुंबई में ठंड की हल्की शुरुआत के साथ हवा की गुणवत्ता तेज़ी से बिगड़ती जा रही है। शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' से बढ़कर 'बहुत खराब' श्रेणी तक पहुँच गया है। 30 नवंबर की सुबह अलग-अलग स्टेशनों पर AQI 157 से 196 के बीच दर्ज किया गया, जबकि काही हॉटस्पॉट पर यह स्तर 300 के पार पहुंच चुका है। यह स्थिति बताती है कि शहर में प्रदूषण अब रोज़मर्रा की परेशानी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन रहा है।

सुबह के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सुबह 05:58 बजे दर्ज हुआ AQI 203 यह साफ दिखाता है कि हवा में PM 2.5 और PM 10 कण बहुत अधिक मात्रा में मौजूद हैं। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में जमकर सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। विशेष रूप से दमा, हृदय रोग और बुजुर्ग लोगों के लिए यह स्तर बेहद खतरनाक है। लंबे समय तक इस तरह की हवा में रहना बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई से दिल्ली का सफर 12 घंटे में कब होगा पूरा? 8 लेन एक्सप्रेसवे पर आ गया सबसे बड़ा अपडेट
बीएमसी और हाईकोर्ट दोनों एक्शन में
बीएमसी का मेगा सफाई अभियान
28 से 30 नवंबर तक बीएमसी ने शहर में धूल और प्रदूषण कम करने के लिए मेगा ड्राइव शुरू किया।
इसमें शामिल हैं:
- मुख्य सड़कों पर बड़े स्तर पर पानी का छिड़काव
- धूल पकड़ने के लिए मिस्टिंग मशीनों का इस्तेमाल
ट्रैफिक भरे इलाकों में सफाई बढ़ाना
बीएमसी का कहना है कि बिना धूल पर नियंत्रण पाए प्रदूषण रोकना मुश्किल है, इसलिए सबसे ज़्यादा फोकस निर्माण स्थलों और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर किया जा रहा है।
निर्माण स्थलों पर सख्त कार्रवाई
मुंबई में प्रदूषण का बड़ा हिस्सा निर्माण स्थलों की धूल से आता है। इसी कारण कई जगह नियम न मानने वाले प्रोजेक्ट्स को नोटिस भेजे गए हैं। कुछ जगहों पर काम रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
हाईकोर्ट की फटकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में सरकार और बीएमसी दोनों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई में हवा की ये हालत किसी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल जैसी है। कोर्ट ने बीएमसी को एक 5-सदस्यीय टीम बनाकर तुरंत उपाय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे हालात बनने से पहले ही कड़ा कदम उठाना ज़रूरी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में हवा की स्थिति और बिगड़ती है तो मुंबई को आपातकाल जैसी व्यवस्था लागू करनी पड़ सकती है, जिसमें ट्रैफिक और निर्माण कार्य सीमित किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: राजधानी की हवा हुई पहले से साफ, अब सुधरेंगे हालात? आपके इलाके में आज कितना है AQI?












Click it and Unblock the Notifications