Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Local train: क्‍या मुंबई लोकल ट्रेनों के समय में किया गया है बदलाव? जानिए अपडेट

Mumbai local train: महाराष्‍ट्र में मानसून तय समय से पहले पहुंच चुका है। सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते मुंबई का बुरा हाल हो गया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव के बाद भागती हुई मुंबई थम सी गई थी। हवाई से लेकर सड़क और ट्रेन मार्ग बारिश के कारण बुरी तक से प्रभावित रहे। मुंबई लोकल ट्रेन भी बारिश के चलते अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चली। जिसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या लोकल ट्रेनों के समय में परिवर्तन रहेगा या अपने निर्धारित समय पर चलेंगी? आइए जानते हैं?

mumbai

बता दें मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की प्रमुख तीन लाइन पश्चिमी रेलवे लाइन, सेट्रल रेलवे लाइन और हार्बर लाइन है। मुंबई रेलवे अपडेट के अनुसार 27 मई 2025 को किसी भी रूट पर मेगा ब्लॉक या पॉवर ब्लॉक का ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा तीनों लाइनों पर संचालित होने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलने की संभावना है। देर रात के ट्रेन शेड्यूल में केवल कल्‍याण सीएसएमटी की फास्‍ट रूट की ट्रेनें 4 मिनट लेट और स्‍लो ट्रेनें 6 मिनट की देरी से संचालित होने की जानकारी दी गई है।

सफर पर निकलने से पहले चेक करें लोकल ट्रेन लेटेस्‍ट अपडेट

हालांकि रेलवे ने मुंबई की खराब मौसम के चलते यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करना उचित है। अपडेट रहें और फंसने से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते डाला रोड-सीएसएमटी लाइन पर जलभराव के कारण ट्रेनों का संचालन लेट था। इसके अलावा मुंबई लोकल ट्रेन के कई रूट प्रभावित हुए हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

Maharashtra में 35 सालों में पहली बार इतनी जल्‍दी पहुंचा मानसून, मुंबई, पुणे में लोगों के घरों में घुसा पानी

मेट्रो सेवाएं भी रहीं प्रभावित

बता दें रविवार और सोमवार को मुंबई में भारी बारिश के कारण मेट्रो ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। एक्वा लाइन में पानी भर गया,जिससे एक्वा लाइन (मेट्रो 3) की सेवाएं बाधित रहीं वर्ली के आचार्य अत्रे स्टेशन पर जलभराव के कारण काफी देरी हुई है, जिससे यात्री फंस गए हैं।

सोमवार को मुंबई में हुई रिकार्ड तोड़ बारिश के चलते कोलाबा, जेजे फ्लाईओवर, सांताक्रूज़ और नवी मुंबई से भीषण जलभराव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी। मेट्रो और ट्रेन सेवाएं रद्द करनी पड़ी जिसमे कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+