Mumbai local train: पश्चिम रेलवे ने 3 और 4 तारीख को जंबो ब्लॉक का किया ऐलान, देखें शेड्यूल
Mumbai local train: पश्चिमी रेलवे ने 3 और 4 मई को जंबो ब्लॉक का ऐलान किया है। चार घंटे तक चलने वाला ये जंबो ब्लॉक शनिवार और रविवार के बीच सुबह 00:15 बजे से 04:15 बजे तक रहेगा । यह मुंबई सेंट्रल और माहिम स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों को प्रभावित करेगा।
यह निर्णय पश्चिमी रेलवे द्वारा अपनी सेवाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए चल रह कार्यो के चलते किया जा रहा है।

इस रूट को किया गया डायवर्ट
इस रखरखाव के दौरान, सांताक्रूज़ और चर्चगेट स्टेशनों के बीच फास्ट लाइन की ट्रेनों को स्लो लाइनों पर चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इस अस्थायी व्यस्था का उद्देश्य ट्रेन सेवाओं में व्यवधान को कम करना है, जिससे यात्रियों को प्रभावित किए बिना आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा सके।
पश्चिम रेलने ने यात्रियों को दिया आश्वासन
पश्चिमी रेलवे ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा के लिए जंबो ब्लॉक के बाद रविवार को अपने उपनगरीय खंड पर कोई दिन का ब्लॉक नहीं होगा। यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पश्चिम रेलवे न केवल इसके रखरखाव प्रयासों में बल्कि अपनी प्रमुख ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने के इसके निर्णय में भी लिया है।
मुंबई- दिल्ली के बीच की इन ट्रेनों में बढ़ाए जा रहे एसी 3-टियर कोच
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने मुंबई और दिल्ली के बीच तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने में मुंबई सेंट्रल-हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस के के बारे में जानकारी भी दी।
उन्होंने बताया मुंबई और दिल्ली के बीच यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, पश्चिमी रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक एसी 3-टियर कोच को स्थायी रूप से जोड़ने की घोषणा की है। 7 मई, 2025 से मुंबई सेंट्रल से और 8 मई, 2025 से हजरत निजामुद्दीन से अतिरिक्त कोच की शुरुआत का उद्देश्य अधिक वेटिंग लिस्ट वाले वाले यात्रियों को समायोजित करना और ट्रेन की क्षमता में प्रति ट्रिप लगभग 72 यात्रियों की वृद्धि करना है।












Click it and Unblock the Notifications