Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें शेड्यूल
Mumbai Local train: पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई लोकल ट्रेन के अपडेट साझा करते जम्बो ब्लॉक ब्लॉक का ऐलान किया है। पश्चिम रेलवे ने 27 जून की रात को वसई रोड (Vasai Road) और वैतरणा (Vaitarna) स्टेशन के बीच जम्बो ब्लॉक (Jumbo Block) चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि यानी 27 और 28 जून, 2025 को वसई रोड और वैतरणा स्टेशन के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर तीन घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के दौरान पटरियों की मरम्मत, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अप फास्ट लाइन पर ब्लॉक रात 11.50 बजे से 02.50 बजे तक रहेगा, जबकि डाउन फास्ट लाइन पर यह ब्लॉक 01.30 बजे से 04.30 बजे तक रहेगा।
इस ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 19101 विरार-भरूच मेमू 15 मिनट की देरी से चलेगी और विरार से अपने निर्धारित समय 04:35 बजे के बजाय 04:50 बजे प्रस्थान करेगी।
पश्चिम रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार, 29 जून, 2025 को पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर दिन में कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।
टिकट चेकिंग अभियान में सेंट्रल रेलवे ने वसूले 3.18 लाख रुपये
इस बीच, मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई डिवीजन (Mumbai Division) ने बुधवार को बताया कि उसने बिना टिकट यात्रा कर रहे 980 से अधिक यात्रियों पर जुर्माना लगाया है और सिर्फ आठ दिनों में 3.18 लाख रुपये वसूले हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार सेट्रल रेलवे को मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) के फर्स्ट क्लास (First Class) डिब्बों में केंद्रित टिकट-जांच अभियान के लिए जनता का भरपूर समर्थन मिला। 16 जून से शुरू होकर जून 2025 तक चले इस विशेष अभियान का उद्देश्य अनधिकृत यात्रा को रोकना और वास्तविक प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए अनुभव को बेहतर बनाना था। यह कार्रवाई यात्रियों से बार-बार मिलने वाली शिकायतों के बाद की गई, जिसमें लोगों द्वारा उचित प्रथम श्रेणी के टिकट या पास के बिना यात्रा करने की बात कही गई थी।
इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों के समर्थन से टिकट-जांच दस्तों को सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान प्रथम श्रेणी के डिब्बों में तैनात किया गया था। यह जांच मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ट्रेनों में बेतरतीब ढंग से की गई।
आधिकारिक बयान के अनुसार, "41 टिकट चेकर्स और 7 आरपीएफ कर्मचारियों की एक समर्पित टीम ने प्रति शिफ्ट 103 उपनगरीय सेवाओं की जांच की। इस अभियान के दौरान अनियमित यात्रा के 984 मामले दर्ज किए गए और कुल 3.18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।"
बयान में आगे कहा गया है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनों में प्रथम श्रेणी के डिब्बों में शुरू से अंत तक औचक जांच की गई। इस पहल के प्रमुख परिणामों में से एक यह था कि जिन ट्रेनों में जांच की गई, उनमें अनियमित यात्रा की घटनाएं बहुत कम थीं, जिससे डिब्बों में टिकट जांच कर्मचारियों की दृश्यमान उपस्थिति और टिकट खिड़की की बिक्री से राजस्व में वृद्धि हुई। निरीक्षण अवधि के दौरान प्रथम श्रेणी में अनियमित यात्रा से संबंधित शिकायतों में भी काफी कमी आई।












Click it and Unblock the Notifications