Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों को जल्द मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी, जानें डिटेल
Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। मुंबई में आम लोगों का सफर अब आरामदायक होने की उम्मीद है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने मुंबई की एसी लोकल ट्रेन के टिकट की दरों को सामान्य लोकल टिकट दरों के समान करने के लिए केंद्र से बातचीत शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र विधानमंडल में मानसून सत्र चल रहा है। विधानमंडल में विधान भवन में मुंबई लोकल ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण टिप्पणी की गई। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने महत्वपूर्ण जानकारी दी कि मुंबई में एसी लोकल को सामान्य लोकल की दरें लगाने के बारे में केंद्रीय रेल मंत्री से चर्चा चल रही है।

बता दें राज्य सरकार मुंबई लोकल के यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
ट्रेन में भीड़ कम करने के लिए किया जाएगा ये उपाय
अतुल भातखलकर ने सवाल पूछा कि क्या लोकल ट्रेन में भीड़ को रोकने के लिए निजी कंपनियों के कार्यालय के समय में बदलाव का निर्णय लिया जाएगा, जिसके जवाब में प्रताप सरनाईक ने यह जानकारी दी कि मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए रेलवे के साथ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।'
ट्रेनों में जल्द लगेंगे ऑटोमैटिक डोर
इस दौरान, मुंबई उपनगरीय रेलवे गाड़ियों में स्वचालित दरवाजे लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री की रेल मंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा चल रही है। प्रताप सरनाईक ने कहा कि जल्द ही निर्णय अपेक्षित है।
कार्यालय समय में बदलाव करने की मांग की थी
बता दें मुंबई लोकल में यात्रियों की भीड़ का मुद्दा चर्चा में है। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर, रेलवे ने महामुंबई में सरकारी और निजी कार्यालयों के कार्यालय समय में बदलाव करने की मांग की थी। इसके लिए रेलवे ने सभी प्रतिष्ठानों को पत्र लिखा था, लेकिन रेलवे को ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिला। रेलवे को उत्तर न मिलने के बाद अब क्या भूमिका ली जाएगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications