Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के इन रूटों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें तारीख और शेड्यूल
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों को इस वीकेंड पर यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे ने 15 जून 2025 को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे ये मेगा ब्लॉक उपनगरीय स्टेशनों (suburban sections) पर इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए किया जा रहा है। जिसके चलते कई रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
सेंट्रल रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मेगा ब्लॉक के चलते CSMT मुंबई-विद्याविहार अप और डाउन स्लोन की ट्रेनें सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

इस रूट की ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट
इसी तरह CSMT मुंबई से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक छूटने वाली डाउन ट्रेनें CSMT मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फ़ास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और यह सेवाएं बाइकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद विद्याविहार स्टेशन पर वापस डाउन धीमी लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।
घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक छूटने वाली अप धीमी सेवाएं विद्याविहार और CSMT मुंबई स्टेशनों के बीच अप फ़ास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और बाइकुला स्टेशनों पर रुकेंगी।
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनों की ट्रेनें रहेगी प्रभावित
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनेंसुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक (पोर्ट लाइन को छोड़कर) प्रभावित रहेंगी। CSMT मुंबई के लिए पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और CSMT मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान CSMT-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications