Mumbai local train: मुंबई वाले हो जाएं अलर्ट, शुरू हो गया है 30 दिन का मेगा ब्लॉक, 80 लोकल फेरियां होंगी रद्द

Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेन यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते रविवार को शहर के तीनों उपनगरीय रेल मार्गों पर मेगाब्लॉक रहेगा, जिससे सेवाएं निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चलेंगी। इसके अलावा, वेस्‍टर्न रेलवे के रूट पर 30 दिन चलने वाला ब्लॉक भी शुरू हो गया है, जिससे दैनिक 80 लोकल फेरियां रद्द होंगी।

सेट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर ठाणे और कल्याण के बीच पांचवीं और छठी लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लंबी दूरी की अप और डाउन ट्रेनों को उपनगरीय मार्ग की तेज लाइनों पर चलाया जाएगा, जिससे फास्‍ट और स्‍लो लोकल ट्रेनों का यातायात प्रभावित होगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ लोकल फेरियां भी रद्द की जाएंगी।

Mumbai local train

हार्बर लाइन पर पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच मेगा ब्लॉक

हार्बर लाइन पर पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा। इससे पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जाने वाली अप हार्बर सेवाएं (सुबह 10:33 से दोपहर 3:49 बजे तक) और CSMT से पनवेल/बेलापुर जाने वाली डाउन हार्बर सेवाएं (सुबह 9:45 से दोपहर 3:12 बजे तक) रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन भी प्रभावित रहेगी

ट्रांस-हार्बर लाइन भी प्रभावित रहेगी। पनवेल से ठाणे जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर सेवाएं (सुबह 11:02 से दोपहर 3:53 बजे तक) और ठाणे से पनवेल जाने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएं (सुबह 10:01 से दोपहर 3:20 बजे तक) रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

पश्चिम रेलवे पर बोरिवली से कांदिवली के बीच छठी लाइन के काम के लिए आज, शनिवार 20 दिसंबर से 18 जनवरी 2026 तक एक महीने का मेगाब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान छठी और पांचवीं लाइन पर यातायात बंद रहेगा, जिसका समय रात 11 बजे से सुबह 4:30 बजे तक है। इस ब्लॉक के चलते रविवार, 21 दिसंबर से रोजाना रात 11:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक 80 लोकल फेरियां रद्द की जाएंगी।

छठी और पांचवीं लाइन पर 30 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लॉक

पश्चिमी रेलवे पर बोरिवली से कांदिवली के बीच छठी लाइन के काम के लिए शनिवार 20 दिसंबर से 18 जनवरी 2026 तक एक महीने का मेगाब्लॉक लगाया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को को रद्द और नियंत्रित व पुनर्निर्धारित किया गया है, और कुछ बोरीवली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस दौरान छठी और पांचवीं लाइन पर यातायात बंद रहेगा, जिसका समय रात 11 बजे से सुबह 4:30 बजे तक है। इस ब्लॉक के चलते रविवार, 21 दिसंबर से रोजाना रात 11:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक 80 लोकल फेरियां रद्द की जाएंगी।

बता दें बांद्रा टर्मिनस और बोरीवली के बीच पांचवीं लाइन पहले से ही चालू है। छठी लाइन नवंबर 2022 में गोरेगांव और अक्टूबर 2023 में कांदिवली तक शुरू हुई थी। यह वर्तमान में बांद्रा टर्मिनस व कांदिवली के बीच सक्रिय है, जिस पर प्रतिदिन 20 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। अब कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर काम किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार, आठ अप और 10 डाउन ट्रेनें पुनर्निर्धारित होंगी। वहीं, 112 अप व नौ डाउन ट्रेनें नियंत्रित की जाएंगी। एक ट्रेन रद्द होगी और दो डाउन ट्रेनें मध्यवर्ती स्टेशनों से शुरू होंगी। यात्रियों के लिए पांचवीं लाइन निलंबित रहेगी तथा अन्य लाइनों पर गति प्रतिबंध लागू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+