साइबर ठगों के जाल में कैसे फंस गई एक्ट्रेस नगमा? उड़े 99,998 रुपये
मुंबई शहर में हाल ही में साइबर धोखाधड़ी के 60 मामले दर्ज किए गए। एक्ट्रेस व कांग्रेस नेता नगमा भी केवाईसी साइबर धोखाधड़ी की शिकार हुई हैं।

Mumbai KYC cyber Thugi: मुंबई में बीते कुछ दिनों ने साइबर ठगों के मामले बढ़ रहे हैं। हाल में साइबर ठगों ने एक महिला के साथ ठगी नया तरीका अपनाया। आईफोन इस्तेमाल कर रही लेडी का मोबाइल ये कहकर चेंज कराया गया कि इस फोन से क्रेडिट कार्ड एक्टिव नहीं होगा। वहीं एक्ट्रेस व कांग्रेस नेता नगमा (Actress Nagma) के नंबर पर एक कॉल के जरिए उनसे एक लाख की ठगी को अंजाम दिया गया। मामले में मुंबई पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
एक्ट्रेस व कांग्रेस नेता नगमा से साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई का बाद पुलिस ने एक बयान जारी किया। जिसमें मुंबई ने कहा, "अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा को केवाईसी साइबर धोखाधड़ी गिरोह ने 99,998 रुपये में ठगा। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420,419,66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
ठगों ने ऐसे उड़ाए पैसे
एक्ट्रेस नगमा की ओर मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के 28 फरवरी को उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। नगमा के पास एक मैसेज आया कि आज रात को उनके मोबाइल की नेट बैंकिंग ब्लॉक कर दी जाएगी। अगर सुविधा जारी रखनी है तो उन्हें अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट करना होगा। पैन अपडेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंग पर क्लिक किया तो OTP मांगा गया। नगमा ने जैसे ही ओटीपी अपडेट किया, उनके अकाउंट से 99,998 रुपए डेबिट हो गए।
मुंबई शहर में हाल ही में कई साइबर धोखाधड़ी (Cyber Thugi) के 60 मामले दर्ज हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साइबर ठगी के इन मामलों में बैंक डिटेल्स की चोरी और केवाईसी धोखाधड़ी जैसे मामले अधिक हैं। पूरे मुंबई में करीब 40 पुलिस थानों में जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पैसे गंवाने के कई मामले दर्ज किए गए। इनमें विशेष रूप से बैंक विवरण की चोरी और केवाईसी धोखाधड़ी। शहर के करीब 40 पुलिस थानों में जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पैसे गंवाने के कई मामले दर्ज किए गए।
पुलिस का कहना है कि 5000 से ज्यादा सिम कार्ड का इस्तेमाल ऐसे फ्रॉड (KYC cyber Thugi) के लिए किया जा रहा है। ये एक ऑर्गनाइज तरीक से किया जाने वाला क्राइम है, जिससे एक गैंग ऑपरेट कर रही है। लाखों लोगों को ऐसे मेसेज भेजे गए हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications