मुंबई: भारी बारिश की वजह से घाटकोपर में इमारत का हिस्सा गिरा, 2 लोग फंसे

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि राजावाड़ी कॉलोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। 4 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।

मानसून की बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ने की शुरुआत हो गई है। रविवार को मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में भारी बारिश के कारण एक इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। जिसके कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, इमारत ढहने से अंदर ही 6 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की तीन टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बीएमसी के मुताबिक, पहली मंजिल पर 2 लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ की 3 टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।

mumbai

ऑरेंज अलर्ट जारी, जगह-जगह जलभराव

मौसम विभाग ने पहले ही रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मुंबई में बीते दिन यानी शनिवार को जमकर बारिश हुई। जिसमें बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन की पोल खुलती नजर आई। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक जाम रहा। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अंधेरी, मालाड, दहिसर सबवे में पानी भर गया। जिसके कारण आवागमन ठप रहा।

दो मजदूरों की मौत

बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को गोवंडी इलाके में नाला सफाई के दौरान दो मजदूर मैन होल में गिर गए। घंटों की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+