BMC Election exit poll: बीजेपी या ठाकरे बंधु, मराठी और मुस्लिम वोटरों ने किसे दिया वोट? कांग्रेस का डब्बा गोल
Mumbai BMC Elections 2026 Result: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका जिनमें बृहद मुंबई महानगरपालिका (BMC) भी शामिल है, के लिए मतदान 15 जनवरी 2026 को संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होते ही भारत की सबसे अमीर मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
हालांकि वास्तविक चुनाव परिणाम 16 जनवरी 2026 को वोटों की गिनती के बाद आएंगे लेकिन गुरुवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खत्म होते ही, विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। वहीं AXIS My India एग्जिट पोल अपने एग्जिट पोल ने संभावित परिणामों के साथ मराठी, महिला और हिंदू और मुस्लिम वोटर्स ने किस पर प्यार लुटाया है इसको लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

ध्यान रहे कुल 227 वार्डों वाली बीएमसी के लिए यह पहला चुनाव है, जो शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हुए विभाजन के बाद आयोजित किया गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्य दलों ने भी अपनी किस्मत आजमाई।
AXIS My India एग्जिट पोल में किसकी हो रही जीत?
AXIS My India का एग्जिट पोल में सीटों और लिंग-वार वोट शेयरक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना (यूबीटी) और उसके गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 12 से 16 सीटें प्राप्त हो सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 6 से 12 सीटें जा सकती हैं।
मराठियों और हिंदी भाषियों ने किसे दिया वोट?
AXIS My India एग्जिट पोल के अनुसार मुंबई नगर निगम चुनाव में मराठी भाषी मतदाताओं ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को भाजपा से ज़्यादा समर्थन दिया। वहीं, हिंदी भाषी वोटर भाजपा की ओर झुके। बीएमसी चुनावों के एग्जिट पोल नतीजे के आंकड़ों के मुताबिक, मराठी मतदाताओं ने ठाकरे बंधुओं (यूबीटी) को 49 प्रतिशत वोट दिया है। वहीं, उत्तर भारतीय मतदाताओं ने बीजेपी गठबंधन को 68 प्रतिशत वोट दिए।
मुसलमानों ने किसे दिया वोट?
मुंबई में मुसलमानों ने भी भाजपा को वोट दिया, जबकि कांग्रेस का सबसे बड़ा मुस्लिम जनाधार है। इस सर्वे के अनुसार अकेले दम पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के वोटों के आकलनकी इस लिस्ट में सबसे आगे है। कुल 41 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट दिया है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) को 28 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिलते दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 12 प्रतिशत वोट जाने की उम्मीद है।
महिला वोटरों की पहली पसंद कौन?
इसी एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी गठबंधन को 44 प्रतिशत महिलाओं और 40 प्रतिशत पुरुषों का समर्थन मिला है। उद्धव ठाकरे के गठबंधन को 31 प्रतिशत महिलाओं और 33 प्रतिशत पुरुषों का वोट मिला है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 13 प्रतिशत महिला और 13 प्रतिशत पुरुषों के वोट मिले हैं। अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में 12 प्रतिशत महिलाएं और 14 प्रतिशत पुरुष वोटर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications