Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई के भांडुप में BEST बस ने रिवर्स करते हुए लोगों को कुचला, 4 की मौत और 9 लोग हुए घायल मुंबई के भांडुप मे

BEST bus crushes people in Bhandup: मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार (29 दिसंबर) की रात रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। भांडुप में एक बेस्ट बस रिवर्स करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना भांडुप (वेस्‍ट) में स्टेशन रोड के पास सोमवार को रात करीब 10:05 बजे हुई। ड्राइवर जब बस पीछे रिवर्स कर रहा था उस समय कथित तौर पर लगभग 14 लोगों से टकरा गई, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही, इमरजेंसी सेवाएँ तत्काल हरकत में आईं।

BEST bus crushes people in Bhandup

एबीपी न्‍यूज के अनुसार मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिसकर्मी, बेस्ट स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवाओं सहित सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव दल ने बिना देरी किए बचाव और राहत अभियान शुरू किया, जिसके तहत घायलों को मौके से निकालकर नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया गया।

घायलों को अस्‍पताल में करवाया गया भर्ती

जोन-7 के डीसीपी हेमराज राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है और दस लोग घायल हैं। उनके अनुसार, घायलों को तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस के रिवर्स करते समय हुए इस हादसे के सटीक कारणों की फिलहाल जांच चल रही है।

किन अस्‍पतालों में भर्ती हैं घायल?

मृतकों में से एक लगभग 31 वर्षीय अज्ञात महिला को राजावाड़ी अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। इसी अस्पताल में 51 वर्षीय प्रशांत लाड नामक एक पुरुष को भी भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में तीन अन्य लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। इस अस्पताल में नौ घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए थे, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+