नवनीत और रवि राणा की जेल में घर के खाने की मांग वाली याचिका कोर्ट से खारिज

नवनीत और रवि राणा की जेल में घर के खाने की मांग वाली याचिका खारिज

मुंबई, 29 अप्रैल: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को जेल में घर का खाना नहीं मिलेगा। राणा दंपत्ति ने गुरुवार को सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए जेल में घर का बना खाना दिए जाने की मांग की थी। इस याचिका पर आज, शुक्रवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया।

Recommended Video

    Navneet Rana ने Mumbai Sessions Court मे दी अर्जी, अब की ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    नवनीत और रवि राणा को खानी होगी जेल की रोटी, घर के खाने की मांग वाली याचिका कोर्ट से खारिज

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान करने के बाद नवनीत राणा और रवि राणा को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद नवनीत राणा न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में बंद हैं। वहीं रवि राणा तलोज जेल में बंद हैं। राणा दंपत्ति पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को हवा देना समेत कई आरोपों के तहत केस हुआ है।

    कल होगी जमानत पर सुनवाई

    अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन आज दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। जमानत अर्जी कल, 29 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई है। आज कोर्ट में मुंबई पुलिस ने इस केस में अपना जवाब दाखिल किया है। कोर्ट में खार पुलिस ने दोनों पर दर्ज 6 केस का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया है। बता दें कि 26 अप्रैल को नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को सेशंस कोर्ट ने 6 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+