हनुमान चालीसा विवाद: अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार, कल बांद्रा कोर्ट में होगी पेशी

मुंबई, 23 अप्रैल: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस स्टेशन लाया गया है। अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा औऱ उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातो श्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। उधर, नवनीत राणा ने महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और नारायण राणे से आवाज उठाने की अपील की है।

Recommended Video

    Hanuman Chalisa Row: Navneet और Ravi Rana गिरफ्तार, कल Bandra Court में होगी पेशी | वनइंडिया हिंदी
    MP Navneet Rana and her husband, MLA Ravi Rana arrested by Mumbai police

    जानकारी मिली है कि सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद मुंबई पुलिस खार स्थित उनके घर पहुंची और नवनीत राणा को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने राणा दंपति को हिरासत में ले लिया है। कल दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    मुंबई पुलिस ने विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा के ख़िलाफ़ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (A), 34, IPC r/w 37 (1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को खार स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच खार पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। उधर अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी और कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत सहित सभी 700 लोगों पर भी धारा 120 B, 143, 147, 148, 149 , 452, 307, 153A, 294, 504, 506 के तहत मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए।

    दूसरी तरफ नवनीत ने एक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में उन्होंने कहा है कि मुझे पुलिस जबरन थाने लेकर जा रही है। उन्होंने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और नारायण राणे से मदद मांगी है। लोकतंत्र को बचाने में साथ दिया जाए। सरकार लोगों को दबाने का काम कर रही है। गुंडागर्दी की जा रही है। इस बीच सांसद के घर के बाहर श‍िवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर आत‍िशबाजी की।

    इससे पहले शनिवार को भारी हंगामे के बाद रवि राणा और सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का प्रोग्राम वापस ले लिया था। सुबह नौ बजे राणा दंपती मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के मूड में थी। इस घोषणा के साथ ही गुस्साए शिव सेना कार्यकर्ता राणा दंपती के अमरावती और मुंबई आवास पर सुबह पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। बैरिकेडिंग तोड़े गए। काफी देर तक शिवसेना कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर डटे रहे। आखिरकार राणा दंपती को अपना प्रोग्राम वापस लेना पड़ा।

    शिवसेना समर्थक ने कहा क‍ि हमने राणा दंपत्ति की चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्हें आने दो, हम उनका स्वागत करने और उन्हें 'प्रसाद' देने के लिए तैयार हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा कि मातोश्री शिवसैनिकों का मंदिर है और हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, कोई हमें हिंदुत्व न सिखाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+