Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार, आरोपी मोहम्मद शरीफुल उर्फ़ विजय दास ने कबूल किया अपराध

Saif Ali Khan Case: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। आरोपी विजय दास उर्फ़ मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है।

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि 16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था।आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी, उसके बाद आगे की जांच की जाएगी। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है,उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।

maharashtra news jpg

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदाम का कहना है, "प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। वह अपने वर्तमान नाम के रूप में विजय दास का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह यहीं रुका था।" कुछ दिनों तक मुंबई और फिर मुंबई के आसपास ही आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।"

झाड़ियों में छुपा था आरोपी, नाम बदल-बदल कर बताया

आरोपी का वास्तविक नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास स्थित एक लेबर कैंप के नजदीक झाड़ियों से पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में वह बार- बार अपना नाम बदल-बदल कर बता रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एक विशेष सूचना के आधार पर की गई। वह झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था, जहां से उसे ट्रैक कर पकड़ा गया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े Farmers Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल लेंगे मेडिकल सहायता,14 फरवरी को होगी सरकार और किसानों के बीच बैठक

16 जनवरी की रात हुआ था हमला

बता दें कि 16 जनवरी की रात, अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने हमला किया था। आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सैफ अली खान के परिवार और स्टाफ के बयान भी दर्ज किए हैं।

पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज

हमले के कुछ घंटों बाद, मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे, जिनमें आरोपी को सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद यह पुष्टि हो गई कि वह हमलावर नहीं था। अब पुलिस ने एक और आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा, दुर्ग आरपीएफ ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से हिरासत में लिया है। आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा भेजी गई एक तस्वीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का असर, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+