'केंद्र सरकार जमीन दे,तो घर बनवाएंगे', अरविंद केजरीवाल ने BJP पर भी लगाया बड़ा आरोप
Arvind kejriwal Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर से भाजपा पर अपना हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि यह चुनावी अभियान दिल्ली के लोगों ने पहले नहीं देखा है। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी है। यहाँ तक की पूर्व मुख्यमंत्री पर हत्या का प्रयास किया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "इस बार जो चुनावी अभियान देखा जा रहा है, दिल्ली के लोगों ने पहले नहीं देखा है। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। पूर्व मुख्यमंत्री पर हत्या का प्रयास किया गया। मेरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित है। वे बुरी तरह हार रहे हैं और यही एक चुनाव लड़ने का तरीका जानते हैं'।

केंद्र सरकार से मांगी जमीन, किया सफाई कर्मचारियों से सस्ते मकान का वादा
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "दिल्ली की भूमि केंद्रीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। यदि केंद्रीय सरकार भूमि को उच्च सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराती है, तो दिल्ली सरकार उन पर मकान बनवाएगी और सरकारी कर्मचारी आसान किस्तों में भुगतान करके घर के मालिक बनेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अनुरोध किया है कि इस योजना की शुरुआत NDMC और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से की जाए, जिसके तहत केंद्रीय सरकार भूमि प्रदान करेगी और दिल्ली सरकार मकान बनाएगी। सफाई कर्मचारियों की अंतिम कुछ वर्षों में उनकी सैलरी से किस्तें काटी जाएंगी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि केंद्र और पीएम मोदी इस पर सहमत होंगे क्योंकि यह गरीब लोगों के लिए है। आगे जाकर, इस योजना को अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जाएगा"।
सीएम आतिशी ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप
अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केजरीवाल को मारने के लिए प्रशिक्षित गुंडे भेजे थे, जो चुनावी हार की घबराहट का नतीजा है।
आतिशी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधियों और गुंडों को भेजा गया था। हमले में शामिल एक अन्य व्यक्ति रोहित त्यागी है, जो लगातार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और उनके प्रचार में शामिल रहा है।"
उन्होंने आगे बताया कि हमले में शामिल दूसरे आरोपी पर 2011 में चोरी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है। तीसरे आरोपी, सुमित, पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है।
आतिशी ने कहा, "इन सभी मामलों से यह स्पष्ट होता है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले तीनों गुंडे साधारण बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि प्रशिक्षित अपराधी हैं। यह साफ है कि चुनाव की घबराहट में बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है।"
यह भी पढ़ें Jammu Kashmir: राजौरी में रहस्यमय बीमारी से अब तक 16 की मौत, 60 हिरासत में,सेना ने संभाली कमान
आतिशी ने यह भी कहा कि प्रवेश वर्मा के पास हार्ड कोर क्रिमिनल हैं, जो अरविंद केजरीवाल और आप के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा, कहा कि इस घटना के बाद भी आयोग कुछ नहीं कर रहा है, जबकि इस समय सबसे ज्यादा शक्ति चुनाव आयोग के पास है।
आप सांसद संजय सिंह ने भी दिखाए तेवर
आप सांसद संजय सिंह ने इस मामले पर कहा, "ये हत्यारे किस्म के लोग प्रवेश वर्मा का प्रचार करने आए हैं या अरविंद केजरीवाल को मारने? यह एक घटना नहीं है, बल्कि अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इन कायराना हरकतों से बाज आने की सलाह दी। संजय सिंह ने कहा, "हम इन सब से डरने वाले नहीं हैं।"
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी हर हथकंडा अपनाकर देख चुकी है, लेकिन चुनाव नहीं जीत पा रही है, इसलिए अब अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश में जुट गई है। संजय सिंह ने कहा कि उनके पास इस घटना का वीडियो सबूत है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं।
यह भी पढ़ें 'आप 𝐂𝐌 हैं, 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications