'लाडला भाई' मेरे लिए किसी पद से बड़ा है, दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने बोली ये बात
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार के गठन से पहले दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के घर में अहम बैठक आयोजित की गई है। गुरुवार को देर रात शुरू हुई बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार महायुति के तीनों नेता पहुंचे। इस बैठक के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और भावी मंत्रीमंडल पर अहम निर्णय लिए गए हैं।
इस अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए ऐसी बात बोली जिसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। अमित शाह से मिलने दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने कहा 'लाडला भाई' मेरे लिए किसी पद से बड़ा है।

एकनाथ शिंदे ने कहा "मैंने कल प्रेस कान्फ्रेंस करके अपनी भूमिका स्प्ष्ठ कर दी है कि महायुति में सीएम पद को लेकर कोई बाधा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा लाडला भाई दिल्ली आ चुका है और लाडला भाई मेरे लिए किसी भी पद से बड़ा है।
बता दें एक दिन पहले शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने सीएम पद की लालसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गह मंत्री जो भी निर्णय लेंगे वो मुझे मंजूर होगा। जिसके बाद तय हो चुका है कि महाराष्ट्र में अब भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा। इस रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।
शाह की बैठक में ये लोग रहे मौजूद
वहीं गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल पर वार्ता करने के लिए एकनाथ शिंदे, अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी सांसद सुनील तटकरे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।
अमित शाह के घर पर हुई महायुति की दो घंटे की बैठक
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसान गुरुवार को देर साढ़े बाहर बजे तक शाह के सरकारी आवास पर चली दो घंटे की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यंत्री और मंत्रीमंडल को लेकर बंटवारा तय हो चुका है। केवल अधिकारिक घोषणा बाकी है। याद रहे शिंदे ने इस बैठक में जाने से पहले कहा था कि बैठक सकारात्मक होगी। सभी मुद्दों पर सहमति बन जाएगी और मुख्यमंत्री बनाने में कोई अड़चन नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications