महाराष्ट्र: पालघर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हर तरफ धुआं ही धुआं

मुंबई, मई 13: महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र गुरुवार दोपहर को फैक्ट्री के बाहर रखे केमिकल टैंकर में भीषण आग गई। आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि वो टैंकर से फैलते हुए वहां रखे प्लास्टिक के पाइप में लग गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर 5 फायर टेंडर मौजूद हैं। हालांकि इस आग की घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Palghar fire breaks out

जानकारी के मुताबिक जिस फैक्टी के बाहर यह भीषण आग लगी है, उसका नाम सिनय कंपनी बताया जा रहा है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारी धुएं का गुब्बार निकल रहा है। दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

अभी आग लगने का कारण के बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा है। इस आग की घटना से फैक्ट्री को काफी नुकसान होने की खबर है। आग लगने से 300 से ज्यादा पाइपों के जलकर खाक होने की आशंका है। वहीं आग की भीषणता को देखते हुए इलाके में आसपास की सभी फैक्ट्रियों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन है लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया में कोरोना गाइडलाइन के तहत काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+