"मैं हिंदी ही बोलूंगा", ये कहने पर ऑटोरिक्शा ड्राइवर को शिवसेना (UTB) कार्यकर्ताओं ने पीटा, मंगवाई माफी
Maharastra Hindi vs Marathi Row: महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद गहराता ही जा रहा है। पालघर जिले में एक प्रवासी ऑटो- रिक्शा ड्राइवर पर मराठी ना बोलने पर हमला किया गया। आटो-रिक्शा ड्राइवर पर ये हमला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के समर्थकों ने किया। शिवसैनिकों ने पहले उसे मारा और उसके बाद उसे हिंदी बोलने पर माफी मांगने पर मजबूर किया।
ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद हुई। कुछ दिन पहले, उत्तर प्रदेश से आए भावेश पडोलिया नामक एक ऑटो-रिक्शा चालक की विरार स्टेशन पर हुई बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसमें यूपी के झांसी का रहने वाला ऑटो ड्राइवर भावेश पडोलिया की दूसरे ऑटोरिक्शा वाले हुई थी जिसमें उसने कहा था कि "मैं झांसी से हूं और हिंदी ही बोलूंगा।"

कार्यकर्ताओं ने तड़ातड़ थप्पड़ जड़े, माफी मांगने को किया मजबूर
ऑटो ड्राइवर के इस बयान को मराठी भाषा और संस्कृति का अपमान बताते हुए शिवसैनिकों और मनसे कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ताओं ने सरेआम उस पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़े और माफी मांगने को मजबूर किया। सोशल मीडिया पर तो वीडियो सामने आया है उसमें रिक्शा चालक गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।
शिवसेना (UBT) और MNS समर्थकों ने घेर कर की पिटाई
एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 12 जुलाई (शनिवार) की है। रिक्शा चालक को विरार रेलवे स्टेशन के पास शिवसेना (UBT) और MNS समर्थकों के एक समूह ने घेर लिया। घटनास्थल से मिले दृश्यों में ड्राइवर को कई बार थप्पड़ मारे जाते हुए दिखाया गया है, जिसमें समूह की महिला सदस्य भी शामिल हैं। इसके बाद ड्राइवर को महाराष्ट्र राज्य से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि हमलावरों ने इसे मराठी भाषा और सांस्कृतिक प्रतीकों का अपमान बताया था।
क्या बोला ऑटो ड्राइवर?
ऑटो रिक्शा चालक की कार्यकर्ताओं ने ये पिटाई के बाद बताया कि "मैं झांसी, उत्तर प्रदेश से हूं। मैं अपनी बहन के साथ स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी एक रिक्शा चालक ने मुझे ओवरटेक किया। मैंने अपना वाहन एक तरफ खड़ा किया और उससे पूछा, 'तुम्हें मराठी क्यों नहीं आती।' उसने कहा, 'मैं मराठी नहीं बोलूंगा, मैं हिंदी बोलूंगा, मैं भोजपुरी बोलूंगा।
सच्ची शिवसेना शैली में ऐसे ही जवाब मिलेगा
शिवसेना (UBT) के विरार शहर प्रमुख उदय जाधव, जो घटनास्थल पर देखे गए थे। उन्होंने कहा , "अगर किसी ने मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत की, तो उन्हें सच्ची शिवसेना शैली में जवाब मिलेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे।" उन्होंने कहा, "ड्राइवर ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की दुष्टता की। उसे उचित सबक सिखाया गया। हमने उससे राज्य के लोगों और उन लोगों से माफी मंगवाई जिन्हें उसने नाराज किया था।"
1 जुलाई को भी हुई थी ऐसी ही घटना
ऐसी ही घटना ठाणे में 1 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसमें राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से जुड़े लोगों ने एक फूड स्टॉल मालिक को मराठी में बात करने से इनकार करने पर थप्पड़ मार दिया था। हमले का एक वीडियो वायरल हो गया, जिससे व्यापक निंदा हुई और स्थानीय व्यापारियों द्वारा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक जवाबी विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस ने हमले के सिलसिले में एमएनएस के सात सदस्यों को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications