Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए अप्लाई करने की सीएम शिंदे ने बढ़ाई तारीख
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए 1 जुलाई से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना लागू की है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को हर महीने 1500 रुपया उनके खाते में सीधे ट्रांसफर करेगी।
बीते सप्ताह विधानसभा के मानसून सत्र में बजट पेश करते हुए महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने माझी लड़की बहना योजना की घोषणा की थी।

इस योजना की लोकप्रियता और महिलाओं में उत्सुकता को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना के संबंध में बैठक की और योजना के संबंध में बड़े निर्णय लिए।
योजना की समय-सीमा बढ़ाने का लिया निर्णय
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया विधान भवन में सीएम शिंदे के साथ मुख्यमंत्री मेरी प्यारी बहन' योजना के संबंध में बैठक हुई जिसमें बैठक में योजना की समय सीमा बढ़ाने का अहम फैसला लिया गया।
माझी लड़की बहना योजना की आखिरी तारीफ क्या है?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने "मुख्यमंत्री माझी लाडली लड़की बहना योजना" जिसे मेरी प्यारी बहना योजना के नाम से भी लोग जान रहे हैं। उसकी आवेदन करने की तारीख पहले 15 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त किया जा चुका है। अब इस योजना की पात्र महिलाएं 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
फडणवीस ने बताया क्यों बढ़ाई गई तारीख
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया योजना के लिए पंजीकरण, आवेदन आदि की भीड़ को देखते हुए आवेदन की समय सीमा 31 अगस्त 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह का आर्थिक लाभ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications