महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की बहन योजना के लिए शुरू किया "नारीशक्ति दूत ऐप", इस लिंक पर करें अप्लाई?
Narishakti Doot App for Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की बहन योजना की शुरूआत 1 जुलाई से कर दी है। इस योजना का अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके इसके सरकार ने अब नारी शक्ति दूत ऐप लेकर आई है।
इस नारी शक्ति दूत ऐप के जरिए महिलाएं घर बैठे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस ऐप पर पूरा फार्म लिंक कर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा नारी शक्ति दूर ऐप को शुरू करने का उद्देश्य किसी दलाल के चक्कर में फंसे महिलाएं आसानी से इस योजना के लिए फार्म भर सके। माझी लड़की बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्रदान किया जाएगा।
नोट- नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक Nari Shakti Doot
माझी लड़की बहन योजना की आखिरी तारीख
महाराष्ट्र सरकार ने पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी थी लेकिन अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सके इसके लिए योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त कर दी गई है।
माझी लड़की बहन योजना आयु सीमा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 65 वर्ष के बीच है।
सरकार ने इस योजना के लिए 46 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं में वित्तीय स्वतंत्रता और समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने माझी लड़की बहना योजना में किए ये 7 अहम बदलाव
किन महिलाओं को मिलेगा माझी लड़की बहन योजना का लाभ?
- महाराष्ट्र की निवासी महिला होना जरूरी है
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पात्र लाभार्थियों में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं शामिल हैं।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना जरूरी है।
दस्तावेज
- आधार कार्ड,
- महाराष्ट्र राज्य निवास प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र,
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर और राशन कार्ड
- आवेदकों को योजना के नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए भी सहमति देनी होगी।
माझी लड़की बहन योजना आवेदन प्रक्रिया
महिलाएं गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद, उन्हें अपनी जानकारी भरनी होगी और एक प्रोफ़ाइल बनानी होगी। उन्हें अपना नाम, पता, बैंक खाता विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना चाहिए और अपनी फोटो के साथ आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने चाहिए। सबमिट करने पर, उन्हें एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा जो दर्शाता है कि उनका आवेदन पूरा हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए मोबाइल के जरिए कैसे करें अप्लाई? जानें प्रोसेस
माझी लड़की बहन योजना के लिए कैसे ऑफलाइन करें अप्लाई?
जो महिलाएं ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे तहसील कार्यालय, आंगनवाड़ी सेविका या सेतु कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और अदिति तटकरे की तस्वीरें हैं।
ऑनलाइन आवेदन चरण
घर बैठे ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना का पीडीएफ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। अपना नाम, पता, बैंक विवरण जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड, आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। भरे हुए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेबसाइट पर अपलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications