Maharashtra Weather Updates: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, Red Alert जारी, IMD ने कही ये बात
मुंबई,
Recommended Video

मुंबई में आज के लिए Red Alert जारी
विभाग ने मुंबई में आज के लिए Red Alert और अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे मे कहा कि मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। DMA को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आज सुबह से ट्रेन सर्विस बाधित
आपको बता दें कि आज सुबह से मुंबई पर इंद्र देवता मेहरबान हैं, लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सबसे ज्यादा बुरी हालत कुर्ला और सायन इलाके की है। बारिश के कारण रेल की पटरियां डूब गई हैं और कुछ जगहों की लोकल ट्रेन सेवाओं को रोका गया है। पटरियों के ऊपर से पानी होने के कारण आज सुबह से कुर्ला और सीएसएमटी के बीच ट्रेन सर्विस बाधित है।

13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
इससे पहले मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया था। महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार के बहुत से इलाकों में भी बारिश हो रही है । मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि मानसून अगल हफ्ते मध्यप्रदेश की तरफ रूख करेगा।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
वहीं, बिहार में भी प्री-मानसून बारिश हो रही है। यहां मानसून 12 जून के बाद पहुंचेगा। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड-हिमाचल में 'येलो अलर्ट' जारी है।
हाई टाइड या उच्च ज्वार
दरअसल हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समुद्र का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं, जो कि काफी खतरनाक होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications