Maharashtra Weather Updates: मुंबई में Orange Alert, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने की ये अपील

Maharashtra Weather Updates: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून जमकर बरस रहा है, राज्य के कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बना एक साइक्लोनिक प्रेशर इस वक्त महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है जिसकी वजह से आज मुंबई और भारत के पश्चिमी तट से जुड़े कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, मौसम विभाग ने इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश शुरू भी हो गई है , विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम यहां पर खराब ही रहने वाला है।

Maharashtra Weather Updates

IMD ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश (115.6 mm से ज्यादा) हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका भी जताई गई है।

साइक्लोनिक प्रेशर की चपेट में कर्नाटक

कर्नाटक और तेलंगाना के तटीय इलाके भी साइक्लोनिक प्रेशर की चपेट में आ सकते हैं और इसी वजह से यहां पर भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गोवा और कर्नाटक के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट है।

ट्रैफिक और लोकल ट्रेन सेवा पर असर (Maharashtra Weather Updates)

बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ट्रैफिक व मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर ध्यान दें। इसके अलावा, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है, खासकर हार्बर और सेंट्रल लाइन पर इसलिए यहां के लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है।

बीएमसी और NDRF अलर्ट मोड पर (Maharashtra Weather Updates)

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने सभी वार्ड ऑफिसर्स को हाई अलर्ट पर रखा है । साथ ही NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+