महाराष्ट्र में बारिश का तांडव जारी, मुंबई में Red Alert, कोंकण की कई ट्रेनें रद्द

मुंबई, 23 जुलाई। इस वक्त महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई समेत कोंकण के पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से कोंकण रेल मार्ग पर कई ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में बारिश का तांडव जारी

महाराष्ट्र में बारिश का तांडव जारी

इस बारे में इंडियन रेलवे ने ट्वीट किया है और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक बबन घाटगे ने बताया कि बारिश के कारण आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को भारी बार‍िश के चलते उम्‍बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई थी। पटरियों पर पानी भरने के कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा भी बाधित रही थी, प्रशासन ने आज भी लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

Recommended Video

    Maharashtra Flood: Raigarh में Landslide, 36 की मौत, Mumbai में इमारत गिरने से 5 मरे |वनइंडिया हिंदी
    कोंकण की कई ट्रेनें रद्द

    कोंकण की कई ट्रेनें रद्द

    कल से कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे घाट क्षेत्रों, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव हो गया है और आज भी इन इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

    PM मोदी ने CM ठाकरे से की बात

    PM मोदी ने CM ठाकरे से की बात

    भारी बारिश से बिगड़े हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम उद्धाव ठाकरे से बात की है और राज्य की हर संभव मदद करने का वादा किया है। पीएम के मुताबिक केंद्र सरकार महाराष्ट्र के हालात पर नजर बनाए हुए है।

     रत्नागिरी और रायगढ़ में सबसे ज्यादा तबाही

    रत्नागिरी और रायगढ़ में सबसे ज्यादा तबाही

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के हालात काफी खराब हो गए हैं। सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है,जिसके कारण काफी लोग बेघर हो गए हैं। एनडीआरएफ की दो टीमों को राज्य में भेज दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ से प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद की जा रही है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं। तो वहीं 25-26 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+