Red Alert in Maharashtra: मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra Weather Update: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक और मुंबई से लेकर कर्नाटक तक भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। महाराष्ट्र में भारी बारिश ने पिछले दिनों काफी तबाही मचाई थी तो वहीं एक बार फिर से यहां पर भारी बरसात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज जमकर बारिश हो सकती है और इसी कारण आज मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Red Alert in Maharashtra:

यहां रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और नासिक में येलो अलर्ट जारी है।

स्कूल-कॉलेज कल के लिए बंद

Recommended Video

    Red Alert in Maharashtra: मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

    भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई और आस-पास के जिलों स्कूल-कॉलेज कल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल महाराष्ट्र में रहने वाला है। इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    मुंबई और आस-पास के शहरों में भारी बारिश की आशंका

    बृहन्मुंबई नगर निगम यानी कि बीबीएमपी ने कहा कि आज मुंबई के सारे स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान को बंद किया गया है, हमने ये फैसला आईएमडी के रेड अलर्ट घोषित करने के बाद लिया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज रात आठ बजे तक मुंबई और आस-पास के शहरों में भारी बारिश हो सकती है।

    बिना जरूरत आज घर से बाहर ना निकलें लोग

    बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वो बिना जरूरत आज घर से बाहर ना निकलें और अगर निकलें तो भी सारी गाइडलाइंस को फॉलो करें। रायगढ में भी रेड अलर्ट होने की वजह से यहां के स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पीटीआई ने कहा है कि रायगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक औसत की 64 फीसदी बारिश हुई है,जो कि औसत से कहीं ज्यादा है।

    यहां पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

    केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि गोवा-कोंकण, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, असम में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने के लिए बोला गया है। जबकि दिल्ली में मध्यम बारिश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश होने के आसार हैं और यहां भी चेतावनी जारी की गई है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+