Maharashtra Rains: रायगढ़ और रत्नागिरी में 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में कल भी होगी बारिश
Maharashtra Rains: रायगढ़ और रत्नागिरी में 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में कल भी होगी बारिश
मुंबई, 30 जून: मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में आने वाले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि रायगढ़ में कल (1 जुलाई) और रत्नागिरी में कल और परसों (1 और 2 जुलाई) दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक दोनों जिलों में भीषण बारिश होने वाली है। जबकि मुंबई में आज छिटपुट जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मुंबई में कल शुक्रवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है।

मुंबई में पश्चिमी तट पर एक ट्रफ रेखा और मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में आईएमडी के सांताक्रूज वेधशाला में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि कोलाबा वेधशाला में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में अगले 36 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होगी, जिसके बाद तीव्रता कम होने की उम्मीद है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे और रायगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों में आज भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्लीं में भी मानसून ने दस्तक
इधर दिल्ली में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में मानसून की शुरुआत के साथ गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई और लगातार बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली के जिन हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई उनमें ईस्ट ऑफ कैलाश, बुराड़ी, शाहदरा, पटपड़गंज, आईटीओ क्रॉसिंग, इंडिया गेट, बारापुल्ला, रिंग रोड, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर और दिल्ली-गुड़गांव सड़कें शामिल हैं। तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का सुझाव है कि मानसून पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश देगा और दिल्ली में बारिश की कमी को पूरा कर देगा। शहर में 1 जून से सामान्य 66.7 मिमी के मुकाबले सिर्फ 24.5 मिमी बारिश हुई है, यह 16-20 जून के दौरान दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications