Maharashtra Weather: मुंबई समेत इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अरब सागर के ऊपर बन रहे दबाव की वजह से जाते हुए मानसून में जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कोंकण तट और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में तेज हवाओं और बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आम लोगों से बारिश को देखते हुए अलर्ट रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में शनिवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी और बादलों की आवाजाही रहेगी। दोपहर और शाम तक भारी बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है। मुंबईकरों को राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज बरसात से यातायात और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी हो सकती है। बारिश की वजह से पूरे सप्ताह मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी जलजमाव से ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।

Maharashtra Weather: इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
⦁ मौसम विभाग के अनुसार, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
⦁ नागपुर, औरंगाबाद और चंद्रपुर जिलों में भारी बरसात के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Weather: मुंबई में तेज हवाओं के साथ होगी लगातार भारी बारिश, IMD का 11 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट'
⦁ कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।
Maharashtra में सितंबर में क्यों हो रही इतनी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से लगातार नमी खींच रही है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी से आ रही मॉनसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से बादल महाराष्ट्र की ओर सक्रिय हो गए हैं। इन दोनों सिस्टम के मिलन से मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश तेज होने की संभावना है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका के चलते सतर्क रहें। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों के बाद महाराष्ट्र में बारिश का दौर थम जाएगा।
यह भी पढ़ें: Maharashtra weather: बाढ़ में डूबे महाराष्ट्र के कई इलाके, IMD ने इन जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications