Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' का खतरा! IMD का अलर्ट, 7 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश

Maharashtra Weather (cyclone Shakti Alert): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में तेजी से ताकतवर हो रहा मौसम तंत्र अगले 48 घंटों में 'चक्रवात शक्ति' (Cyclone Shakhti) का भीषण रूप ले सकता है। इसका असर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में सबसे ज्यादा दिखेगा। मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर 4 से 5 अक्टूबर के बीच 45-55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। समुद्र की लहरें ऊंची उठेंगी और स्थिति बेहद खराब रह सकती है। यही वजह है कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Maharashtra Weather cyclone Shakti Alert

▶️ विदर्भ और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट

सिर्फ समुद्र किनारे ही नहीं, बल्कि राज्य के अंदरूनी हिस्सों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में अगले तीन से चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा है। खासकर उत्तर कोंकण इलाके में तेज बादल छाने और नमी बढ़ने से लगातार बारिश होगी।

▶️ सरकार ने दिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। सभी जिलों में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय किया गया है। प्रशासन को कहा गया है कि निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए निकासी योजना (Evacuation Plan) तैयार रखी जाए। इसके अलावा, लोगों को समुद्र से दूर रहने, बेवजह यात्रा न करने और बारिश के दिनों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Maharashtra Weather cyclone Shakti Alert

Cyclone Shakti अरब सागर में पहली बड़ी तूफानी गतिविधि

'चक्री तूफान शक्ति' इस साल अरब सागर का पहला बड़ा तूफान है। IMD ने बताया है कि फिलहाल यह गहरे दबाव (Deep Depression) के रूप में है और तेजी से ताकतवर हो रहा है। अगले कुछ घंटे में यह गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) का रूप ले सकता है। इसकी गति 100-110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इसका केंद्र भारत के तट से दूर रहेगा और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर समुद्र में ही बढ़ेगा।

▶️ साइक्लोन 'शक्ति' नाम पर क्यों मचा था विवाद?

दरअसल, मई 2025 में सोशल मीडिया पर 'साइक्लोन शक्ति' को लेकर अफवाहें फैली थीं, जबकि उस समय कोई तूफान बना ही नहीं था। IMD को तब सफाई देनी पड़ी थी कि यह केवल ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण (Upper Air Circulation) था, न कि वास्तविक तूफान। इस बार स्थिति अलग है, क्योंकि अब खुद मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि यह सिस्टम ताकतवर होकर 'चक्री तूफान शक्ति' बनेगा।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 'Shakhti' नाम श्रीलंका ने प्रस्तावित किया था और यह नॉर्थ इंडियन ओशन की नामों की सूची से लिया गया है।

▶️ क्यों बढ़ रहे हैं अरब सागर में तूफान?

पिछले कुछ वर्षों से अरब सागर में तूफानों की संख्या और ताकत बढ़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है और हवा की स्थितियां भी तेजी से तूफान बनने के अनुकूल होती जा रही हैं। साल 2021 का तौकते (Tauktae) और 2023 का बिपरजॉय (Biparjoy) इसके बड़े उदाहरण हैं, जब तूफान ने कम समय में ही गंभीर रूप ले लिया था।

▶️ कैसे बचें अफवाहों से?

IMD का कहना है कि हर मौसम तंत्र चक्रवात नहीं होता। किसी भी डिप्रेशन को तभी चक्रवात माना जाता है जब उसकी हवा की गति 62 किमी प्रति घंटा या उससे ज्यादा हो। इसलिए, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले बिना सोर्स वाले सैटेलाइट फोटो और मैसेज पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए केवल IMD की 6-6 घंटे पर जारी बुलेटिन, राज्य आपदा प्रबंधन के निर्देश और बंदरगाहों की चेतावनियों पर ध्यान दें।

'चक्री तूफान शक्ति' भले ही सीधे महाराष्ट्र से न टकराए, लेकिन इसके किनारे का असर मुंबई, कोंकण और गुजरात तट तक जरूर महसूस होगा। तेज हवाएं, ऊंची लहरें, भारी बारिश और बाढ़ का खतरा अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+