Ganpati Visarjan: ठाणे में गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लोग, 1 की मौत, 2 लापता
Ganpati Visarjan News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर में गणपति विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। आसनगांव मुंडेवाड़ी के भारंगी नदी स्थित गणेश घाट पर पाँच लोग पानी में डूब गए। इस हादसे में अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ है।
घटना के तुरंत बाद, रामनाथ घारे (24) और भगवान वाघ (36) को सुरक्षित बाहर निकालकर शहापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्रतिक मुंढे नामक व्यक्ति का शव जीवन रक्षक टीम ने बरामद कर लिया है।

सांकेतिक फोटो
एबीपी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार अभी भी दो अन्य डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। शहापुर पुलिस और जीवन रक्षक दल मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications