Maharashtra ST Bus News: मिशन 'लालपरी' से होगी सह्याद्री और मेलघाट जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी
Maharashtra ST Bus News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के दूर-दराज आदिवासी इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने के मिशन पर काम कर रही है। इन दुर्गम इलाकों को सड़क परिवहन से जोड़ने के लिए 'लालपरी' योजना पर काम चल रहा है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की है कि अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (ST) की बसें आदिवासी पाड़ों तक भी पहुंचेंगी। अब तक इन इलाकों में लोग पैदल चलकर ही मुख्य सड़कों तक पहुंचते थे।
मंत्री ने कहा कि सरकार का नया नारा होगा,'जहां आदिवासी पाड़ा, वहां एसटी।' इस पहल का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतर सुविधाओं से जोड़ना है। सह्याद्री और मेलघाट की पहाड़ियों व घाटियों में बसे कई पाड़े इस योजना के तहत सीधे बस सेवा से जुड़ेंगे।

Maharashtra ST Bus News: दुर्गम इलाकों तक पहुंचेंगी सरकारी बसें
- अब तक संकरी और घुमावदार सड़कों के कारण बड़ी बसों का संचालन संभव नहीं था। नतीजतन स्थानीय लोगों, खास तौर पर विद्यार्थियों और मरीजों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था।
- नई योजना के तहत यह स्थिति बदलेगी और नियमित एसटी सेवा शुरू की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि एसटी की 'लालपरी' अब विकास और बदलाव का प्रतीक बनेगी।
- सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर आदिवासी पाड़े तक परिवहन सुविधा पहुंचे, जिससे सामाजिक समानता और अवसरों का विस्तार हो सके।
Maharashtra News: 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' मिडी बसें होंगी शुरू
एसटी महामंडल ने 9 मीटर लंबी और 35 सीटों वाली 100 आधुनिक मिडी बसें खरीदने का निर्णय लिया है। इन बसों को 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' नाम दिया जाएगा। ये बसें खासतौर पर संकरी सड़कों, तीखे मोड़ों और घाट क्षेत्रों के लिए डिजाइन की गई हैं। इन मिडी बसों के संचालन से उन क्षेत्रों में भी नियमित सेवा संभव होगी, जहां पहले बस पहुंचना मुश्किल था। इससे छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी, मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल आदिवासी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।












Click it and Unblock the Notifications