ओमिक्रॉन के मामले बढ़े तो महाराष्ट्र में फिर से बंद हो सकते हैं स्कूल: वर्षा गायकवाड़
मुंबई, 22 दिसंबर: महाराष्ट्र के ज्यादातर स्कूलों को 1 दिसंबर से और मुंबई में 15 दिसंबर से फिर से खुला गया था। लेकिन अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए स्कूलों को फिर से बंद किया जा सकता है। महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने महाराष्ट्र में दोबारा से स्कूलों को बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर इसी रफ्तार से ओमिक्रोन के मामले राज्य में बढ़ते रहे तो हमें यह फैसला लेना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा कि यदि राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में वृद्धि जारी रही और संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो राज्य में स्कूल बंद हो सकते हैं। महाराष्ट्र में स्कूल तीन से चार घंटे की शिफ्ट में चल रहे हैं और कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर छात्रों को समूहों में बुलाया गया है।
तकरीबन डेढ़ साल के बाद महाराष्ट्र में स्कूलों को छात्रों के लिए खोला गया था। तमाम एहतियाती के साथ बच्चे स्कूलों में पहुंचना शुरू हुए थे कि अब फिर से स्कूलों को बंद करने की बात हो रही है। 1 दिसंबर से महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5 से 7 तक और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं। इससे पहले 4 अक्टूबर को शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8-12 के छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 4-12 के छात्रों के लिए कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 11 नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 11 और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications