महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 61695 नए मामले, सिर्फ मुंबई में 8217 केस

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 61695 नए मामले, सिर्फ मुंबई में 8217 केस

मुंबई, अप्रैल 15: महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार द्वारा 15 अप्रैल के आंकड़े जारी किए , जो चिंताजनक है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61695 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सिर्फ राजधानी मुंबई में ही पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8217 नए मामले दर्ज किए गए हैं। तमाम पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आज महाराष्ट्र में कोरोना के 61695 नए मामले आए। वहीं 349 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3587478 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। महाराष्ट्र में 620060 एक्टिव केस हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: 6 दिन में 10 लाख केस, कोरोना जितनी खतरनाक संक्रमण की रफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra reports 61695 new COVID19 cases in last 24 hours.

    मुंबई में 24 घंटे 8270 नए मामले

    मुंबई में आज 24 घंटे में कोरोना के 8270 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 49 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में आज 10097 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से लौट गए। मुंबई में कोरोना के अब तक 553159 नए मामले आए हैं, जबकि 85494 एक्टिव केस है।

    वहीं कोरोना में बेलगाम होते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 'ब्रेक द चेन' मुहिम के तहत राज्‍य में 15 दिनों का सख्‍त कर्फ्यू को लागू कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सवाएं बंद रखी गई है। वहीं महाराष्‍ट्र में धारा 144 पहले से ही लागू हो चुकी है, जिसके तहत कहीं भी भीड़ के जुटने पर पाबंदी है। वहीं सरकार ने सार्वजनिक स्‍थानों पर बिना मास्‍क निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दी है। लोगों को सख्ती से इन नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+