महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 7 नए मामला आया सामने, 3 साल का बच्चा भी संक्रमित
मुंबई, 10 दिसंबर: महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को इस वेरिएंट से संक्रमित 7 और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। जिसमें एक साढ़े तीन साल का बच्चा भी शामिल है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में दिन के दौरान 695 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए। उनमें से चार का वैक्सीनेशन हो चुका है, जबकि एक मरीज को अभी सिंगल डोज लगी है।
Recommended Video

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि ओमिक्रॉन के 3 नए केस मुंबई में सामने आए हैं तो पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम में 4 मरीजों में दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट मिला है। संक्रमितों में 3 साल की एक बच्ची भी शामिल है। इसके बाद देश में नए वेरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। महाराष्ट्र में 7 नए मामले आने के बाद पूरे देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हो गई है। चार मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं, जबकि तीन में मामूली लक्षण मिले हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। मुंबई में जो ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिले हैं, उनकी उम्र 48 वर्ष 25 वर्ष और 37 वर्ष हैं। ये तीनों हाल ही में क्रमशः तंजानिया, ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से वापस लौटे थे। जबकि पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन में मिले चार केस हाल में एक ओमिक्रॉन संक्रमित एक नाइजीरियाई महिला के संपर्क मे आए थे।
अब मरीज के करीबी संपर्कों का परीक्षण किया जा रहा है।सेवन हिल्स अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोगी को कोविड-19 का टीका नहीं लगाया जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 26 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक मिले सभी केसों में हल्के लक्षण दिखे हैं। अब तक ओमिक्रॉन के 25 केस सामने आए हैं।
मुंबई की बात करें तो यहां ओमिक्रॉन का पहला मामला धारावी में पाया गया था। तंजानिया से लौटे शख्स के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई थी। जिस शख्स को पॉजिटिव पाया गया है वह चेन्नई को निवासी है और पिछले कुल सालों से धारावी में रह रहा है।
राजस्थान में 9, गुजरात में 3, महाराष्ट्र में 17, कर्नाटक में 2, दिल्ली में एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें, राजस्थान में सभी मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। लव अग्रवाल ने तेजी से फैलते संक्रमण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि 24 नवंबर तक ओमिक्रॉन के केस 2 देशों में मिले थे जो अब 59 देशों तक पहुंच चुके हैं। पुणे में मिला ओमिक्रॉन के मरीज की 10वें दिन निगेटिव रिपोर्ट आई है। गाइडलाइन के मुताबिक, उसे शनिवार को क्वांरटीन से बाहर कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications